• Home
  • छत्तीसगढ़
  • हथियार छोड़ दें, वरना हमारे जवानों की भुजाओं की ताकत नई कहानियाँ लिखने को तैयार
Image

हथियार छोड़ दें, वरना हमारे जवानों की भुजाओं की ताकत नई कहानियाँ लिखने को तैयार

रायपुर। मुठभेड़ में PLGA कंपनी नंबर 2 के कमांडर मोडियम वेल्ला सहित 18 माओवादियों के ढेर होने के बाद उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने एक बार फिर नक्सलियों से हथियार छोड़ने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि आप आएं, पुनर्वास करें, आप हथियार छोड़ें और उसके बाद अपने विचारों के आधार पर संवैधानिक दायरे के अंतर्गत जनता के कल्याण के लिए आप अपना मार्ग भी चुन सकते हैं।

उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि सांस्कृतिक तौर पर बस्तर अत्यंत संपन्न है। बस्तर के लघु वन उपज और विस्तीर्ण भूभाग बस्तर के आर्थिक उन्नति का मार्ग प्रसस्त करते हैं। पूर्ण संभावनाओं के उपरांत भी बस्तर का क्षेत्र पीछे रह गया है। यहां तक कि बस्तर के गांव तक मौलिक सुविधाएं स्कूल, अस्पताल, आंगनबाड़ी ,बिजली, पानी, सड़क ,मोबाइल के टावर, उन्नत किस्म के बीज, सिंचाई की व्यवस्थाएं जैसी मूलभूत सुविधाए नहीं पहुंच पाई, इसका कारण सिर्फ और सिर्फ माओवाद है

उन्होंने कहा, माओवादियों के द्वारा बिछाए हुए आईइडी, माओवादियों के द्वारा आदिवासी समुदाय के नृशंस सामूहिक हत्याएं इन सब के कारण नक्सलवाद का पूर्ण समापन आवश्यक है। इस दिशा में सशस्त्र बल अपना काम कर रहे हैं। केंद्र की सरकार और राज्य की सरकार एक गोली नहीं चलाना चाहती, बार-बार इस बात का निवेदन सबसे किया गया है कि माओवाद का रास्ता छोड़कर मूलधारा में, मुख्य धारा में पुनर्वास करें और इसके लिए सरकार लाल कालीन बिछाकर आपका स्वागत करती है।

गृहमंत्री शर्मा ने कहा है कि मैं इस बात को दोहराता हूं कि बस्तर में जितने भी लोग हैं इन सभी से मेरी अपील है कि आप आएं, पुनर्वास करें, आप हथियार छोड़ें और उसके बाद अपने विचारों के आधार पर संवैधानिक दायरे के अंतर्गत जनता के कल्याण के लिए आप अपना मार्ग भी चुन सकते हैं। आप विभिन्न माध्यमों से समाज की सेवा कर सकते हैं और आप यह अवश्य करें। इसके लिए कहीं कोई रुकावट नहीं है, परंतु इससे पहले मुख्य धारा में आना आवश्यक है। अगर ऐसा नहीं होता है तो सशस्त्र बल, हमारे जवान की भुजाओं की ताकत कथाएं लिखने के लिए तैयार है।।

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top