• Home
  • छत्तीसगढ़
  • प्रभु श्रीराम के आदर्शों से प्रेरित छत्तीसगढ़: सीएम साय ने पीएम नरेंद्र मोदी को बेल मेटल से बनी ‘माता कौशल्या के राम’ की कलाकृति भेंट की
Image

प्रभु श्रीराम के आदर्शों से प्रेरित छत्तीसगढ़: सीएम साय ने पीएम नरेंद्र मोदी को बेल मेटल से बनी ‘माता कौशल्या के राम’ की कलाकृति भेंट की

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की अद्वितीय कलाकृति भेंट की।

मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ वह पावन धरा है, जहाँ भगवान श्रीराम का ननिहाल स्थित है और यह भूमि प्रभु श्रीराम से गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि भेंट की गई यह कलाकृति प्रदेश की आस्था, परंपरा और सृजनशीलता का सजीव प्रतिरूप है, जो जनजातीय समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और उत्कृष्ट शिल्पकौशल को दर्शाती है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण भारत की सांस्कृतिक चेतना के पुनर्जागरण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित ‘श्री रामलला दर्शन योजना’ के माध्यम से प्रदेश के हजारों श्रद्धालु अयोध्या धाम के दर्शन कर रहे हैं, जिससे आस्था और श्रद्धा को जन-जन तक जोड़ने का कार्य निरंतर हो रहा है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रभु श्रीराम के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राज्य सरकार सेवा, संस्कार और सुशासन के पथ पर आगे बढ़ रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करता रहेगा।

Releated Posts

मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप से युवाओं को प्रशासनिक क्षेत्र में करियर बनाने का मौका मिलेगा

रायपुर,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के युवाओं को सुशासन और पब्लिक पॉलिसी के क्षेत्र में…

ByByNandni Manik Apr 7, 2026

मुख्यमंत्री साय ने पीएम मोदी को आमंत्रित किया, विकास का खाका सौंपा

रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर बस्तर के भविष्य की…

ByByNandni Manik Apr 7, 2026

स्वास्थ्यकर्मी की मौत के मामले में सरपंच गिरफ्तार, पोस्टमार्टम में देरी से नाराज़ होकर दीवार पर पटका था सिर

कोरबा. पोस्टमार्टम करने में देरी होने पर सरपंच ने अस्पताल के बुजुर्ग कर्मचारी की बेरहमी से पिटाई कर…

ByByNandni Manik Apr 7, 2026

छत्तीसगढ़ सरकार देगी ‘मेडिटेशन लीव’: अधिकारियों-कर्मचारियों को विपश्यना शिविर के लिए विशेष अवकाश, ड्यूटी में शामिल होगा

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य और कार्यक्षमता को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण…

ByByNandni Manik Apr 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top