• Home
  • छत्तीसगढ़
  • मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप से युवाओं को प्रशासनिक क्षेत्र में करियर बनाने का मौका मिलेगा
Image

मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप से युवाओं को प्रशासनिक क्षेत्र में करियर बनाने का मौका मिलेगा

रायपुर,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के युवाओं को सुशासन और पब्लिक पॉलिसी के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप” के तहत संचालित दो वर्षीय MBA इन पब्लिक पॉलिसी एंड गवर्नेंस कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इस क्रम में भारतीय प्रबंध संस्थान रायपुर के प्रतिनिधि श्री बिनॉय टी एवं श्री एस.एन. मंडल द्वारा जशपुर सहित प्रदेश के उत्तरी जिलों का दौरा कर विद्यार्थियों को इस कोर्स की जानकारी दी जा रही है। टीम द्वारा विभिन्न इंजीनियरिंग एवं स्नातक महाविद्यालयों में पहुंचकर कार्यक्रम की विशेषताओं, पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है। साथ ही पंपलेट वितरण के माध्यम से भी अधिक से अधिक युवाओं तक जानकारी पहुंचाई जा रही है।

यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ शासन एवं IIM रायपुर के संयुक्त प्रयास से संचालित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों की पूरी फीस राज्य शासन द्वारा वहन की जाएगी। इसके साथ ही विद्यार्थियों को प्रति माह 50 हजार रूपए की छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम की विशेषता यह है कि अभ्यर्थियों को IIM रायपुर में उच्च स्तरीय कक्षा शिक्षण के साथ-साथ राज्य शासन के विभिन्न विभागों के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण (फील्ड एक्सपोजर) का अवसर भी मिलेगा, जिससे उन्हें नीति निर्माण और प्रशासनिक कार्यों का वास्तविक अनुभव प्राप्त होगा। यह फेलोशिप विशेष रूप से छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों के लिए उपलब्ध है तथा इसमें राज्य शासन की आरक्षण नीति लागू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी एवं आवेदन के लिए IIM रायपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि IIM रायपुर की टीम द्वारा जशपुर जिले के सभी विकासखंडों के महाविद्यालयों का भ्रमण कर विद्यार्थियों को इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे प्रदेश के प्रतिभाशाली युवाओं को सुशासन के क्षेत्र में करियर बनाने का सुनहरा अवसर मिल सके।

Releated Posts

मुख्यमंत्री साय ने पीएम मोदी को आमंत्रित किया, विकास का खाका सौंपा

रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर बस्तर के भविष्य की…

ByByNandni Manik Apr 7, 2026

प्रभु श्रीराम के आदर्शों से प्रेरित छत्तीसगढ़: सीएम साय ने पीएम नरेंद्र मोदी को बेल मेटल से बनी ‘माता कौशल्या के राम’ की कलाकृति भेंट की

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ की समृद्ध…

ByByNandni Manik Apr 7, 2026

स्वास्थ्यकर्मी की मौत के मामले में सरपंच गिरफ्तार, पोस्टमार्टम में देरी से नाराज़ होकर दीवार पर पटका था सिर

कोरबा. पोस्टमार्टम करने में देरी होने पर सरपंच ने अस्पताल के बुजुर्ग कर्मचारी की बेरहमी से पिटाई कर…

ByByNandni Manik Apr 7, 2026

छत्तीसगढ़ सरकार देगी ‘मेडिटेशन लीव’: अधिकारियों-कर्मचारियों को विपश्यना शिविर के लिए विशेष अवकाश, ड्यूटी में शामिल होगा

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य और कार्यक्षमता को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण…

ByByNandni Manik Apr 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top