• Home
  • छत्तीसगढ़
  • आंध्र प्रदेश में माओवाद को बड़ा झटका, छत्तीसगढ़ में दहशत फैलाने वाले PLGA के DVCM समेत 5 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
Image

आंध्र प्रदेश में माओवाद को बड़ा झटका, छत्तीसगढ़ में दहशत फैलाने वाले PLGA के DVCM समेत 5 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

जगदलपुर. आंध्रप्रदेश में सुरक्षा एजेंसियों के लगातार बढ़ते दबाव और सरकार की पुनर्वास नीति का असर दिखने को मिल रहा है. छत्तीसगढ़ के दक्षिण बस्तर में लाल आतंक फैलाने वाले पीएलजीए (पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी) संगठन से जुड़े रहे 5 नक्सलियों ने अल्लूरी सीताराम राजू जिले में आत्मसमर्पण कर दिया है. इनमें एक डीवीसीएम रैंक का सदस्य, तीन एसीएम/पीपीसीएम रैंक के सदस्य और एक कैडर सदस्य शामिल हैं, जिनपर लाखों रुपए का ईनाम घोषित है.

एसपी अमित बरदार ने बताया कि ऑपरेशन कागर सहित हालिया सुरक्षा उपायों ने उन्हें स्वेच्छा से आत्मसमर्पण करने के लिए प्रेरित किया. डीवीसीएम सदस्य पर तीन लाख रुपये और एसीएम रैंक के सदस्यों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है. यह पीएलजीए संगठन का हिस्सा थे और सीमावर्ती राज्यों में गतिविधियां चला रहे थे. 

सूत्रों की मानें तो बस्तर और आसपास के इलाकों में चल रहे ऑपरेशन का सीधा असर अब दूसरे राज्यों में भी दिखने लगा है. यह सरेंडर केवल संख्या नहीं बल्कि संगठन के ढांचे पर बड़ा मनोवैज्ञानिक झटका माना जा रहा है. आने वाले समय में ऐसे और आत्मसमर्पण की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.

Releated Posts

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा—स्वस्थ नागरिक ही विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला हैं, वाइस चांसलर मीट-2026 स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचार को नई दिशा देगा

रायपुर . मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं…

ByByNandni Manik Apr 10, 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्मश्री जागेश्वर यादव के जीवन पर आधारित पुस्तक “बिरहोर जननायक” का विमोचन किया

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पद्मश्री श्री जागेश्वर…

ByByNandni Manik Apr 10, 2026

रिटायरमेंट फंड के नाम पर रिश्वत मांगने वाला क्लर्क दोषी, कोर्ट ने सुनाई 3 साल की सजा

अंबिकापुर। सेवानिवृत्त प्रधान पाठक से रिटायरमेंट के बाद अवकाश नगदी करण और सातवें वेतनमान की एरियर्स राशि निकलवाने…

ByByNandni Manik Apr 10, 2026

मिवान स्टील प्लांट में काम ठप, सैकड़ों मजदूर हड़ताल पर; मांगें न मानी गईं तो अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

रायपुर। रायपुर के मंदिर हसौद स्थित मिवान स्टील प्लांट में कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर हड़ताल…

ByByNandni Manik Apr 10, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top