• Home
  • छत्तीसगढ़
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्मश्री जागेश्वर यादव के जीवन पर आधारित पुस्तक “बिरहोर जननायक” का विमोचन किया
Image

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्मश्री जागेश्वर यादव के जीवन पर आधारित पुस्तक “बिरहोर जननायक” का विमोचन किया

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पद्मश्री श्री जागेश्वर यादव के जीवन पर आधारित पुस्तक “बिरहोर जननायक” का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने पुस्तक के लेखक डॉ. लोकेश पटेल को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पद्मश्री श्री जागेश्वर यादव का जीवन संघर्ष, सेवा और समर्पण का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने कहा कि उनका संपूर्ण जीवन समाज के प्रति समर्पित रहा है और उनके कार्य विशेष रूप से जनसेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जशपुर जिले में ‘बिरहोर के भाई’ के रूप में विख्यात श्री जागेश्वर यादव ने बिरहोर आदिवासी समाज के उत्थान के लिए जो कार्य किए हैं, वे अत्यंत सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि उनका सरल व्यक्तित्व और समाज के प्रति अटूट प्रतिबद्धता यह दर्शाती है कि सच्चा नेतृत्व सेवा और संवेदनशीलता से ही जन्म लेता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि “बिरहोर जननायक” पुस्तक उनके संघर्ष, समर्पण और सेवा की उस प्रेरक यात्रा को सामने लाती है, जो नई पीढ़ी को समाज के प्रति जागरूक और उत्तरदायी बनने की दिशा देती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह कृति पाठकों को न केवल प्रेरित करेगी, बल्कि समाज के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में भी सहायक होगी।

इस अवसर पर पुस्तक के लेखक डॉ. लोकेश पटेल ने बताया कि इस पुस्तक की रचना आदिम जनजातियों, विशेषतः बिरहोर समुदाय के सर्वांगीण विकास के लिए श्री जागेश्वर यादव द्वारा किए गए समर्पित प्रयासों से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि इस कृति में उनके जीवन संघर्ष, सामाजिक योगदान और मानवीय दृष्टिकोण को विस्तार से प्रस्तुत किया गया है।

Releated Posts

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा—स्वस्थ नागरिक ही विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला हैं, वाइस चांसलर मीट-2026 स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचार को नई दिशा देगा

रायपुर . मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं…

ByByNandni Manik Apr 10, 2026

रिटायरमेंट फंड के नाम पर रिश्वत मांगने वाला क्लर्क दोषी, कोर्ट ने सुनाई 3 साल की सजा

अंबिकापुर। सेवानिवृत्त प्रधान पाठक से रिटायरमेंट के बाद अवकाश नगदी करण और सातवें वेतनमान की एरियर्स राशि निकलवाने…

ByByNandni Manik Apr 10, 2026

मिवान स्टील प्लांट में काम ठप, सैकड़ों मजदूर हड़ताल पर; मांगें न मानी गईं तो अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

रायपुर। रायपुर के मंदिर हसौद स्थित मिवान स्टील प्लांट में कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर हड़ताल…

ByByNandni Manik Apr 10, 2026

ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत बड़ी कार्रवाई, फर्जी सिम कार्ड गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, दुर्ग-रायपुर के साथ पश्चिम बंगाल से भी पकड़े गए

 रायपुर। ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत कार्रवाई करते हुए रायपुर पुलिस ने फर्जी सिम कार्ड बेचने वाले 7 आरोपी…

ByByNandni Manik Apr 10, 2026

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का कांग्रेस पर हमला—बोलीं, उनके शासन में चरम पर था भ्रष्टाचार, साड़ी का होता था गलत इस्तेमाल

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में महिला एवं बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाले को लेकर हंगामा मचा हुआ है। आंगनबाड़ी…

ByByNandni Manik Apr 10, 2026

दीपक बैज का आरोप—महिला एवं बाल विकास विभाग बना भ्रष्टाचार का केंद्र, क्या सरकार साड़ी खरीद मामले की जांच कराएगी?

जगदलपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राज्य सरकार पर साड़ी खरीदी के नाम पर भ्रष्टाचार करने का…

ByByNandni Manik Apr 10, 2026

आंध्र प्रदेश में माओवाद को बड़ा झटका, छत्तीसगढ़ में दहशत फैलाने वाले PLGA के DVCM समेत 5 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

जगदलपुर. आंध्रप्रदेश में सुरक्षा एजेंसियों के लगातार बढ़ते दबाव और सरकार की पुनर्वास नीति का असर दिखने को…

ByByNandni Manik Apr 10, 2026

हाईकोर्ट का बड़ा निर्णय, हेडमास्टर पदोन्नति से संबंधित आदेश पर रोक लगाई

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बस्तर संभाग में जारी हेडमास्टर पदोन्नति से जुड़े आदेश पर रोक (स्टे) लगा दी है।…

ByByNandni Manik Apr 10, 2026

भ्रष्टाचार पर ACB का बड़ा एक्शन, RTO का कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी…

ByByNandni Manik Apr 10, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top