• Home
  • छत्तीसगढ़
  • कांकेर से गढ़चिरौली तक के 15 नक्सलियों ने सरेंडर किया; उन पर 1 करोड़ से अधिक का इनाम घोषित था
Image

कांकेर से गढ़चिरौली तक के 15 नक्सलियों ने सरेंडर किया; उन पर 1 करोड़ से अधिक का इनाम घोषित था

गढ़चिरौली/कांकेर। छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों को लगातार बड़ी सफलता मिल रही है। इस बीच बुधवार को एक बार फिर नक्सली संगठनों को करारा झटका लगा, जब छत्तीसगढ़–महाराष्ट्र बॉर्डर (गढ़चिरौली) से लेकर कांकेर तक कुल 15 नक्सलियों ने हथियार डालकर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है, जिन पर 1 करोड़ से अधिक का इनाम घोषित था। इन आत्मसमर्पित नक्सलियों में कुख्यात नक्सली विनोद सैयाना भी शामिल है।

गढ़चिरौली में 11 नक्सलियों का समर्पण

पखांजूर क्षेत्र से लगे गढ़चिरौली में 11 नक्सलियों ने महाराष्ट्र डीजी रश्मि शुक्ला के समक्ष आत्मसमर्पण किया। इन सभी पर कुल 89 लाख रुपये का इनाम घोषित था। समर्पण के दौरान नक्सलियों ने चार हथियार भी पुलिस को सौंपे। आत्मसमर्पित नक्सलियों में सबसे बड़ा नाम विनोद सैयाना का है, जिस पर 25 लाख रुपये का इनाम था। यह सभी नक्सली लंबे समय से छत्तीसगढ़–महाराष्ट्र सीमा पर सक्रिय थे।

कांकेर : मदनवाड़ा नक्सली हमले में शामिल एक सदस्य समेत 4 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

उधर, कांकेर में भी पुलिस को सफलता मिली है, यहां 23 लाख के इनामी 4 नक्सलियों ने एसपी आईके एलेसेला के सामने आत्मसमर्पण किया। इनमें दो पुरुष और दो महिला नक्सली शामिल हैं।

समर्पित नक्सलियों में कंपनी नंबर 10 का एक सक्रिय सदस्य भी है। कांकेर पुलिस के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वालों में एक महिला नक्सली मदनवाड़ा नक्सली हमले में शामिल थी, जिसमें एसपी विनोद चौबे शहीद हुए थे। आत्मसमर्पण के दौरान एसपी आईके एलेसेला ने पुनर्वास नीति के तहत चारों नक्सलियों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि भी प्रदान की।

Releated Posts

छत्तीसगढ़ के दूरदराज इलाकों में बाइक से पहुंचे कलेक्टर और एसपी, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर किया समाधान

सुकमा. जिले के दूरस्थ और दुर्गम इलाकों तक शासन की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

ग्रामीण बैंक में सेंधमारी, तिजोरी का हैंडल तोड़कर चोरी की कोशिश नाकाम रही

सूरजपुर। जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र में स्थित एसईसीएल कुमदा कॉलोनी के ग्रामीण बैंक में सेंधमारी का मामला…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

गरियाबंद के गणेश सोनी ने राष्ट्रीय स्तर पर दिखाया दम, NCC प्री-कमीशन कोर्स में छत्तीसगढ़ को दिलाया ऑल इंडिया में पहला स्थान

गरियाबंद। जिले के देवभोग एनसीसी यूनिट के केयरटेकर गणेश सोनी ने ऑल इंडिया एएनओ (Associate NCC Officer) प्री-कमीशन…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

होली के बाद सिम्स अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी, त्वचा और आंखों की समस्याओं के साथ दो दिनों में 465 लोग पहुंचे

 बिलासपुर. होली के रंगों का असर इस बार लोगों की सेहत पर भी देखने को मिला. मिलावटी और…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top