• Home
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर रेल हादसे के बाद बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई, डीआरएम समेत दो वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला कर दिया गया…
Image

बिलासपुर रेल हादसे के बाद बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई, डीआरएम समेत दो वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला कर दिया गया…

बिलासपुर। बिलासपुर रेल हादसे में रेलवे बोर्ड ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिलासपुर डीआरएम सहित 2 बड़े अफसरों का तबादला किया है. यह कार्रवाई कमीशन ऑफ रेलवे सेफ्टी (CRS) की प्राथमिक रिपोर्ट के बाद की गई है.

4 नवंबर को बिलासपुर के समीप लाल खदान में खड़ी मालगाड़ी से मेमू लोकल जा टकराई थी. हादसे में लोको पायलट विद्यासागर समेत 11 लोगों की मौत हो गई थी. बताया जा रहा है कि हादसे के बाद रेलवे बोर्ड द्वारा गठित सीआरएस की रिपोर्ट में “Error In Train Operation” (ट्रेन संचालन में खामी) को दुर्घटना की मुख्य वजह माना गया है.

रिपोर्ट के आने के बाद रेलवे बोर्ड ने कार्रवाई करते हुए एक दिन पहले देर शाम बिलासपुर डीआरएम राजमल खोईवाल के स्थान पर वेस्टर्न रेलवे से उमेश कुमार को नियुक्त किया है. वहीं प्रधान मुख्य विद्युत अभियंता (PCEE) राजीव कुमार बर्नवाल का ईस्ट सेंट्रल रेलवे में ट्रांसफर कर उनके स्थान पर आरके चौधरी को नियुक्त किया गया है.इसके पहले रेलवे बोर्ड ने सीनियर डीओपी मसूद आलम को फोर्स लीव पर भेजते हुए उनके स्थान पर शशांक कोष्टा को सीनियर डीओपी नियुक्त किया था.

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top