• Home
  • छत्तीसगढ़
  • रिश्वत लेने वाले सभी पुलिस अधिकारी-कर्मचारी सावधान हो जाएं… विभाग ने सख़्त कार्रवाई शुरू कर दी है, एक कर्मी का पद भी घटाया गया
Image

रिश्वत लेने वाले सभी पुलिस अधिकारी-कर्मचारी सावधान हो जाएं… विभाग ने सख़्त कार्रवाई शुरू कर दी है, एक कर्मी का पद भी घटाया गया

बिलासपुर. रिश्वत मांगने वाले पुलिस अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा रहा है. कोर्ट में चालान पेश करने के एवज में पीड़ित से पैसे की डिमांड करने वाले प्रधान आरक्षक अनिल साहू के खिलाफ पुलिस विभाग ने कड़ा कदम उठाया है. एसएसपी रजनेश सिंह ने विभागीय जांच में दोषी पाए जाने पर प्रधान आरक्षक को आरक्षक पद पर डिमोट कर दिया है. प्रधान आरक्षक अनिल को अब इस पद पर 2 साल तक काम करना होगा.

दरअसल, नवंबर 2024 में पीड़ित ने प्रधान आरक्षक अनिल साहू का वीडियो बनाकर पैसे मांगने की शिकायत की थी. वीडियो में प्रधान आरक्षक अनिल साहू जमानत आवेदन पर कार्रवाई के लिए पहले रुपये मांगे जाने की बात कहते नजर आ रहा था. वाहन को राजसात नहीं करने के लिए 50 हजार रुपये की डिमांड की जा रही थी.

इस दौरान वीडियो बनाने वाला व्यक्ति उनसे मोलभाव करते हुए सुनाई दे रहा था. यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था.मामले को गंभीरता से लेते हुए विभागीय जांच की गई, जिसमें प्रधान आरक्षक अनिल साहू दोषी पाया गया. अब एसएसपी रजनेश सिंह ने प्रधान आरक्षक अनिल साहू पर कड़ा एक्शन लेते हुए डिमोट कर दिया है.

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top