• Home
  • छत्तीसगढ़
  • आज शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन, विपक्ष स्थगन प्रस्ताव पेश कर सकता है
Image

आज शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन, विपक्ष स्थगन प्रस्ताव पेश कर सकता है

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र रविवार से शुरू हो गया है. प्रदेश में हावी ज्वलंत मुद्दों के मद्देनजर सत्र इस बार हंगामेदार होने के आसार हैं. सत्र की छोटी अवधि के बावजूद इस बार सवालों की भी झड़ी लगी हुई है. इस सत्र की खास बात ये है कि विधानसभा का शीतकालीन सत्र अटल नगर स्थित नए विधानसभा भवन में शुरू हुआ. 

19 दिसंबर तक चलने वाले सत्र के लिए सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्यों ने इस बार 628 सवाल लगाए हैं. इनमें तारांकित सवालों की तादाद ही 333 है. इसके अलावा राज्य स्तरीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर 48 ध्यानाकर्षण की सूचनाएं दी गई हैं. विपक्ष ने सत्र के तीनों दिनों के लिए स्थगन के मुद्दे तय कर लिए हैं.

आज आएगा स्थगन प्रस्ताव ?

सूत्रों के मुताबिक आज 15 दिसंबर को प्रदेश में धान खरीदी में बदहाली को लेकर विपक्ष स्थगन प्रस्ताव लेकर आ सकती है. वहीं अगले दिन नई गाइडलाइन दरों और कानून व्यवस्था पर भी स्थगन के जरिए सरकार की घेराबंदी की रणनीति बनाई गई है. इधर सदन में विपक्ष के अलावा सत्तापक्ष के सदस्यों ने भी अपने क्षेत्रों में धान खरीदी की व्यवस्था और किसानों के मामले में सवाल लगाए हैं. धान खरीदी के दौरान आ रही अव्यवस्था और किसानों की दिक्कतों को लेकर विपक्ष सदन में सरकार से जवाब मांगेगा. वहीं व्यवस्था सुधारने दबाव बनाएगा. दूसरी तरफ भाजपा विधायक दल भी विपक्ष के हमलों को लेकर जवाबी रणनीति तय करेगा. सदन में इस मामले में ठोस जवाब नहीं आया तो गतिरोध की स्थिति भी बन सकती है. शीतकालीन सत्र 17 दिसंबर तक चलेगा.

संशोधन विधेयक होगा पेश

सत्र के दौरान सदन में सरकार एक संशोधन विधेयक लेकर आएगी. छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना, नियोजन एवं सेवा शतों का विनियमन संशोधन विधेयक पेश करेगी. इसके अलावा आज 15 दिसंबर को ही मौजूदा वित्तीय वर्ष के लिए प्रथम अनुपूरक बजट भी प्रस्तुत किया जाएगा.

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top