• Home
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ में चार दिन तक ठंड से हल्की राहत, उसके बाद शीतलहर के आसार
Image

छत्तीसगढ़ में चार दिन तक ठंड से हल्की राहत, उसके बाद शीतलहर के आसार

रायपुर. हवा की दिशा में बदलाव से ठंड से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है. माना जा रहा है कि अब चार दिन बाद ही शीतलहर के आसार बन सकते हैं. अभी रात के तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी होने की स्थिति बन रही है. दिसंबर के पहले पखवाड़े में रायपुर समेत पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ी है. उत्तर के साथ मध्य और दक्षिणी हिस्से में भी शीतलहर जैसे हालात बने रहे.

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अगले तीन चार दिन बर्फ जमाने वाली ठंड से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है. राज्य में आने वाली हवा की दिशा मे थोड़ा बदलाव होने से वर्तमान की तुलना में थोड़ी कम ठंडी होगी. इसके असर से रात के तापमान में धीमे-धीमे, मगर तीन से चार दिनों तक एक से 2 डिग्री तक गिरावट होगी. पारा बढ़ने से ठंड के प्रभाव में भी थोड़ी कमी आ सकती है.

पिछले चौबीस घंटे में अंबिकापुर का तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम यानी 5.6 डिग्री रिकार्ड किया गया. रायपुर का रात का पारा 12.9 यानी सामान्य से 1.5 डिग्री कम दर्ज किया गया. माना का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री कम था.

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?

राजधानी रायपुर में सोमवार को सुबह के वक्त धुंध और आकाश साफ रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top