• Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय कर्मयोगी वृहद जनसेवा कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ
Image

राष्ट्रीय कर्मयोगी वृहद जनसेवा कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ

रायपुर. राष्ट्रीय कर्मयोगी – वृहद जन सेवा कार्यक्रम पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत विगत दिवस राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र छत्तीसगढ़ अटल नगर नवा रायपुर में आयोजित किया गया। जिसमें शासन के राज्य एवं जिला स्तरीय अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रशिक्षण के उपरांत प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

  यह कार्यक्रम राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को राष्ट्रीय कर्मयोगी वृहद कार्यक्रम के तहत भारत के विभिन्न मॉड्यूल, डिजिटल क्षमता-वर्धन तथा प्रशासनिक दक्षता से संबंधित विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए एनआईसी की टीम द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गईं। पूरे प्रशिक्षण में सहकर्मी सीखने, सहयोग और अनुभवात्मक भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए बैच को 5 छोटी टीमों में विभाजित किया गया था। प्रशिक्षण में टीम-आधारित चुनौतियाँ, व्यक्तिगत अभ्यास,चिंतनशील और संवादात्मक चर्चाएं की गई। 

यह प्रशिक्षण व्यक्तिगत प्रभावशीलता और सेवा के प्रति प्रतिबद्धता पर केंद्रित रहा। छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र के छत्तीसगढ़ के एसआईओ श्री टी. एन. सिंह ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि अधिकारी-कर्मचारी को नागरिक-केंद्रित सेवाएँ प्रदान करने के लिए एक सच्चे राष्ट्रीय कर्मयोगी के गुणों को अपने दैनिक कार्यों में अपनाना अत्यंत आवश्यक है।

Releated Posts

छत्तीसगढ़ के दूरदराज इलाकों में बाइक से पहुंचे कलेक्टर और एसपी, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर किया समाधान

सुकमा. जिले के दूरस्थ और दुर्गम इलाकों तक शासन की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

ग्रामीण बैंक में सेंधमारी, तिजोरी का हैंडल तोड़कर चोरी की कोशिश नाकाम रही

सूरजपुर। जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र में स्थित एसईसीएल कुमदा कॉलोनी के ग्रामीण बैंक में सेंधमारी का मामला…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

गरियाबंद के गणेश सोनी ने राष्ट्रीय स्तर पर दिखाया दम, NCC प्री-कमीशन कोर्स में छत्तीसगढ़ को दिलाया ऑल इंडिया में पहला स्थान

गरियाबंद। जिले के देवभोग एनसीसी यूनिट के केयरटेकर गणेश सोनी ने ऑल इंडिया एएनओ (Associate NCC Officer) प्री-कमीशन…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

होली के बाद सिम्स अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी, त्वचा और आंखों की समस्याओं के साथ दो दिनों में 465 लोग पहुंचे

 बिलासपुर. होली के रंगों का असर इस बार लोगों की सेहत पर भी देखने को मिला. मिलावटी और…

ByByNandni Manik Mar 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top