रायपुर, मुंगेली जिले में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना बच्चों के स्वास्थ्य संरक्षण एवं उपचार के क्षेत्र में प्रभावी सिद्ध हो रही है। इसी क्रम में विकासखण्ड पथरिया के ग्राम हथनीकला निवासी 03 माह के शिशु शिवम यादव के जन्मजात कटे-फटे होंठ का निःशुल्क एवं सफल ऑपरेशन कर उसे नई मुस्कान दी गई। चिरायु दल द्वारा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान शिवम यादव में जन्मजात विकृति की पहचान की गई। इसके पश्चात परिजनों की सहमति के बाद बच्चे को उपचार हेतु बिलासपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा ऑपरेशन की सलाह दी गई। शिवम को अस्पताल में भर्ती कर विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सफल ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन पूर्णतः सुरक्षित रहा और उपचार के पश्चात शिवम स्वस्थ है। इस निःशुल्क उपचार से परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई। उन्होंने शासन, स्वास्थ्य विभाग एवं चिरायु दल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चिरायु योजना उनके लिए वरदान साबित हुई है।
नन्हे शिवम की नई मुस्कान—चिरायु योजना की मदद से
Releated Posts
छत्तीसगढ़ के दूरदराज इलाकों में बाइक से पहुंचे कलेक्टर और एसपी, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर किया समाधान
सुकमा. जिले के दूरस्थ और दुर्गम इलाकों तक शासन की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…
ग्रामीण बैंक में सेंधमारी, तिजोरी का हैंडल तोड़कर चोरी की कोशिश नाकाम रही
सूरजपुर। जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र में स्थित एसईसीएल कुमदा कॉलोनी के ग्रामीण बैंक में सेंधमारी का मामला…
गरियाबंद के गणेश सोनी ने राष्ट्रीय स्तर पर दिखाया दम, NCC प्री-कमीशन कोर्स में छत्तीसगढ़ को दिलाया ऑल इंडिया में पहला स्थान
गरियाबंद। जिले के देवभोग एनसीसी यूनिट के केयरटेकर गणेश सोनी ने ऑल इंडिया एएनओ (Associate NCC Officer) प्री-कमीशन…
होली के बाद सिम्स अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी, त्वचा और आंखों की समस्याओं के साथ दो दिनों में 465 लोग पहुंचे
बिलासपुर. होली के रंगों का असर इस बार लोगों की सेहत पर भी देखने को मिला. मिलावटी और…