• Home
  • छत्तीसगढ़
  • सरपंच के धर्मांतरित पिता के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद : दो गुटों में झड़प, कई ग्रामीण व पुलिसकर्मी घायल, गांव में तनाव
Image

सरपंच के धर्मांतरित पिता के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद : दो गुटों में झड़प, कई ग्रामीण व पुलिसकर्मी घायल, गांव में तनाव

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में धर्मांतरण को लेकर बवाल मचा हुआ है। धर्मांतरित व्यक्ति का शव दफनाने को लेकर विवाद चल रहा। आज दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान झूमाझटकी में कई ग्रामीण और पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थिति को नियंत्रित करने भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पूरा मामला ग्राम आमाबेड़ा के पास बड़े तेवड़ा गांव का है।

दरअसल गांव के सरपंच रजमन सलाम के पिता चमराराम सलाम की रविवार को अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। सरपंच ने अपने पिता का कफन दफन गांव में ही कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शव दफन को लेकर जमकर विरोध किया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद दोनों पक्षों में सहमति बनाने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक कोई निर्णय नहीं हो पाया और ग्रामीण अपने घर लौट गए

शव को कब्र से बाहर निकालने पर अड़े ग्रामीणबुधवार को मामला और गहरा गया। ग्रामीण धार्मंतरित व्यक्ति का शव कब्र से बाहर निकालने की बात पर अड़े रहे। इस दौरान शव को निकालने की कोशिश भी की गई, लेकिन पुलिस की मौजूदगी के कारण यह संभव नहीं हो पाया। इस दौरान दोनों पक्षों में झूमाझटकी हुई। विरोध के दौरान कुछ ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों को चोट भी आई है। गांव में बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस के तमाम अधिकारियों ने मोर्चा संभाला।गांव में भारी पुलिस बल तैनात, स्थिति नियंत्रण में

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। इसके बाद अभी स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। बता दें कि जिले में यह कोई पहला मामला नहीं है जब इस तरह के विरोध सामने आए हो। इसके पहले भी कई बार धर्मान्तरित व्यक्ति के शव दफन को लेकर विवाद की स्तिथि निर्मित हो चुकी है।

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top