• Home
  • देश - विदेश
  • Riteish Deshmukh ने ‘Raja Shivaji’ की शूटिंग पूरी की, पोस्ट शेयर कर लिखा भावुक संदेश
Image

Riteish Deshmukh ने ‘Raja Shivaji’ की शूटिंग पूरी की, पोस्ट शेयर कर लिखा भावुक संदेश

एक्टर रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) के निर्देशन में बन रही ऐतिहासिक फिल्म ‘राजा शिवाजी’ (Raja Shivaji) की शूटिंग पूरी हो गई है. इस फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका में खुद रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) ही नजर आने वाले हैं. वहीं, अब फिल्म की शूटिंग पूरी होने की जानकारी एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर दिया है.

रितेश ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

बता दें कि रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर करते हुए एक भावुक नोट शेयर किया है. अपने पोस्ट में एक्टर ने इस सफर के अंत और एक नए अध्याय की शुरुआत को बेहद खूबसूरती से बयान किया.

अपने इस पोस्ट को शेयर करते हुए रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) ने कैप्शन में लिखा- “सूर्य एक पल के लिए ठहर गया… परछाइयाँ दूर तक फैल गईं… लेकिन केवल एक पल के लिए… क्योंकि कल सुबह एक उज्ज्वल सूर्योदय होने वाला है… शूटिंग पूरी हो चुकी है! 100 दिनों से भी अधिक समय तक, हमारी टीम ने इस सपने को साकार करने के लिए अपना दिल, आत्मा और अटूट समर्पण लगा दिया. अब, अनमोल अनुभवों और सच्ची यादों से भरपूर, हम भारत के महानतम योद्धा, छत्रपति शिवाजी महाराज को एक भव्य सिनेमाई श्रद्धांजलि देने के लिए तैयार हैं!!! जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी मिलकर इस ऐतिहासिक गाथा को प्रस्तुत कर रहे हैं! राजा शिवाजी 1 मई 2026.”

बता दें कि फिल्म ‘राजा शिवाजी’ (Raja Shivaji) का निर्देशन रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) कर रहे हैं. तो वहीं, ज्योति देशपांडे और जेनेलिया देशमुख इस फिल्म को प्रोड्यूज कर रहे हैं. इस फिल्म का निर्माण जियो स्टूडियोज़ और मुंबई फिल्म कंपनी के बैनर तले किया गया है. इस फिल्म की शूटिंग वाई, महाबलेश्वर, सतारा, मुंबई और आसपास हुई है. इस फिल्म में रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) के अलावा संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी, अमोल गुप्ते, जेनेलिया देशमुख जैसे कलाकार नजर आएंगे. 1 मई 2026 को ये फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

Releated Posts

फिल्ममेकर नमित मल्होत्रा की ‘रामायणम्’ इस दिवाली देगी दस्तक, सिनेमैटिक गाथा का पहला भाग होगा रिलीज

विज़नरी प्रोड्यूसर और फिल्म मेकर नमित मल्होत्रा लेकर आ रहे हैं रामायणम्: पार्ट 1। यह दो हिस्सों में…

ByByNandni Manik Apr 2, 2026

टीवीके प्रमुख विजय आज तिरुचिरापल्ली पूर्व सीट से नामांकन दाखिल करेंगे, रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई

अभिनेता से राजनेता बने और TVK (तमिलगा वेट्ट्रि कझगम) प्रमुख विजय 2 अप्रैल को तिरुचिरापल्ली (पूर्वी) विधानसभा क्षेत्र…

ByByNandni Manik Apr 2, 2026

Bhajanlal Sharma की Narendra Modi से मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर चर्चा

देश में शारदीय नवरात्रि की धूम है और इसी पावन मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने…

ByByNandni Manik Mar 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top