• Home
  • छत्तीसगढ़
  • ASI पर दबंगई का आरोप, पीड़ित परिवार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत दर्ज कराई
Image

ASI पर दबंगई का आरोप, पीड़ित परिवार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत दर्ज कराई

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पुलिसकर्मी पर दबंगई और मारपीट का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता बबली शर्मा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मामला सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम पंधी का है।

पीड़िता ने बताया कि वह घर पर मौजूद थी, तभी तारबहार थाने में पदस्थ ASI संजय शर्मा, राजीव शर्मा और आंचल शर्मा उनके कोठार के चारों ओर लगे घेरा तार काटने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने जबरन तार काटना शुरू किया। उनके ससुर रमेश शर्मा ने विरोध किया तो आरोपियों ने गालियां दी और जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता के अनुसार ASI संजय शर्मा ने पुलिस वर्दी का रौब दिखाते हुए लोहे की वस्तु और डंडे से रमेश शर्मा पर हमला किया। बबली शर्मा और उनके पति हितेश शर्मा बीच-बचाव के लिए आए तो उन पर भी हमला किया गया। बबली शर्मा के माथे पर चोट लगी, हितेश शर्मा को भी लोहे की वस्तु से और आंचल शर्मा ने हाथ-मुक्के और डंडे से पीटा।

घटना से भयभीत परिवार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय जाकर निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की। सीपत थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Releated Posts

छत्तीसगढ़ पुलिस का बड़ा खर्च: किराए के वाहनों पर 130 करोड़, कुल खर्च 350 करोड़

रायपुर. छत्तीसगढ़ पुलिस ने महज़ साल भर में किराए के वाहनों पर 130 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।…

ByByNandni Manik Mar 12, 2026

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से बदली शामबती बघेल की जिंदगी

रायपुर, बस्तर के बकावंड विकासखंड अंतर्गत ग्राम जैबेल की निवासी अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिला श्रीमती शामबती बघेल…

ByByNandni Manik Mar 11, 2026

बस्तर का कोड़ेनार बना ओडीएफ प्लस मॉडल ग्राम

रायपुर, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत सकारात्मक व्यवहार परिवर्तन और निरंतर जन-संवाद के सार्थक परिणाम अब धरातल…

ByByNandni Manik Mar 11, 2026

मिलेट्स की खेती से बढ़ रही किसानों की आय

रायपुर, मिलेट्स (मोटा अनाज) की खेती कम लागत, कम पानी और बिना रसायनों के होने वाली एक अत्यधिक…

ByByNandni Manik Mar 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top