• Home
  • देश - विदेश
  • अवैध कॉल सेंटर को लेकर ED ने बंगाल में चलाया बड़ा ऑपरेशन
Image

अवैध कॉल सेंटर को लेकर ED ने बंगाल में चलाया बड़ा ऑपरेशन

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बंगाल में सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है. पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही जहां राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है, वहीं जांच एजेंसियों की ओर से छापेमारी भी शुरू कर दी गई है. ईडी ने एक कथित अवैध कॉल सेंटर संचालन से संबंधित मामले के सिलसिले में पश्चिम बंगाल में 10 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया है. अधिकारियों ने बताया कि पीएमएलए मामले से जुड़े एक मामले में एजेंसी एक साथ कई जगहों पर छापेमारी कर रही है. यह छापेमारी सोमवार सुबह से पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी, हावड़ा, बिधाननगर और दुर्गापुर सहित कई शहरों में जारी है.

ईडी की छापेमारी को लेकर अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई कथित अवैध गतिविधियों से जुड़े सबूत एकत्र करने और वित्तीय लेन-देन का पता लगाने के लिए शुरू की गई है.जांच से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज सोमवार को पश्चिम बंगाल के 4 जिलों में कम से कम 10 जगहों पर कथित अवैध कॉल सेंटर से जुड़े मामले में बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया. एजेंसी के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत इस मामले से जुड़े कुछ आरोपियों के बारे में जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर एक साथ कई जगहों पर छापेमारी की गई. जांच एजेंसी की ओर से यह छापेमारी आज सोमवार सुबह से ही की जा रही है और चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल के कई शहरों, जिनमें सिलीगुड़ी, हावड़ा, बिधाननगर और दुर्गापुर शामिल हैं, में मारे जा रहे हैं.

अधिकारियों के अनुसार, छापेमारी उन कई लोगों के ठिकानों पर की जा रही है जिनके बारे में माना जाता है कि वे इस साजिश में शामिल हुए हो सकते हैं. नाम नहीं छापने की शर्त पर अधिकारियों ने बताया कि जिन लोगों के ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है, उनमें सुभाजीत चक्रवर्ती, सम्राट घोष और सुराश्री कर समेत अन्य लोग शामिल हैं.

संघीय जांच एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि यह जांच एक “अवैध” कॉल सेंटर की गतिविधियों से संबंधित है. राज्य में हावड़ा, सिलीगुड़ी, बिधाननगर और दुर्गापुर में करीब 10 ठिकानों पर छापे मारे गए. आयोग ने बताया कि पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में चुनाव कराए जाएंगे. वोटों की गिनती 4 मई को असम, केरल और तमिलनाडु इन 3 राज्यों के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश पुडुडुचेरी में भी की जाएगी. इससे पहले चुनाव आयोग ने कल रविवार को पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया.

Releated Posts

सिलेंडर संकट के बीच हंगामा: कहीं मारपीट, कहीं लंबी कतारें; सरकार ने कालाबाजारी पर कसा शिकंजा

अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत बढ़ती ही जा रही है।…

ByByNandni Manik Mar 14, 2026

PM मोदी पर विवादित टिप्पणी: कांग्रेस नेता विनोद तिवारी को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित विवादित टिप्पणी करने के मामले में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पीसीसी…

ByByNandni Manik Mar 14, 2026

शिवरीनारायण के विकास के लिए सद्गुरु ऋतेश्वर के आशीर्वाद से प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री शेखावत से की मुलाकात

नई दिल्ली। सद्गुरु ऋतेश्वर के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ के तीर्थ शिवरीनारायण के विकास एवं सांस्कृतिक संवर्धन के एक…

ByByNandni Manik Mar 11, 2026

पूर्व IAS अनिल टुटेजा की जमानत याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी—वर्षों तक सत्ता का लाभ उठाया, अब प्रक्रिया का पालन करना होगा

दिल्ली। जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा की उस याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर…

ByByNandni Manik Mar 10, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top