• Home
  • छत्तीसगढ़
  • बस्तर और बिलासपुर में तेज आंधी-बारिश, तापमान गिरा, गर्मी से राहत
Image

बस्तर और बिलासपुर में तेज आंधी-बारिश, तापमान गिरा, गर्मी से राहत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला है। दिनभर तेज धूप के बाद शाम को अचानक मौसम बदला है। बस्तर और बिलासपुर जिले में आंधी तूफान के साथ तेज बारिश हुई। वहीं तेज आंधी के चलते बिलासपुर के कई इलाकों में बिजली बंद हो गई है। रायपुर में भी बादल छाए हुए हैं। तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

बस्तर जिले में तेज हवाओं के साथ जगदलपुर सहित ग्रामीण इलाकों में तकरीबन एक घंटे तक जमकर बारिश हुई। मौसम विभाग ने पहले ही आज बस्तर जिले के साथ ही बीजापुर, कोंडागांव नारायणपुर और कांकेर के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई थी।

कई जगह पेड़ गिरने से राहगीर परेशानमौसम में आए बदलाव और तेज हवाओं का सबसे ज्यादा असर जगदलपुर चित्रकोट मार्ग पर देखा गया। तेज हवाओं के चलते मुख्य मार्ग पर जगह-जगह पेड़ गिर गए हैं, जिसके चलते राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मौसम में आए बदलाव से तापमान में गिरावट आई है।

Releated Posts

एफआईआर दर्ज करने से बचते हुए दबाव में समझौता कराने वाले एसआई पर कार्रवाई, एसपी ने किया निलंबित

जांजगीर-चांपा। मारपीट के मामले में विधि सम्मत कार्रवाई न करने और थाने में दबाव बनाकर समझौता कराने के…

ByByNandni Manik Mar 30, 2026

अंबिकापुर से दिल्ली-कोलकाता के लिए उड़ान सेवा शुरू, CM साय ने किया वर्चुअल शुभारंभ

रायपुर. प्रदेश में हवाई संपर्क को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री विष्णु…

ByByNandni Manik Mar 30, 2026

सीएम दौरे में सर्किट हाउस पर हंगामा: रोकने पर भाजपा नेत्री की पुलिस से तीखी नोकझोंक, बोलीं– प्रोटोकॉल नहीं जानते?

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दौरे के दौरान रविवार रात सर्किट हाउस परिसर में…

ByByNandni Manik Mar 30, 2026

पुलिस विभाग में 16 अधिकारियों को DSP पद पर पदोन्नति, देखें पूरी सूची…

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने पुलिस विभाग में कार्यरत निरीक्षक स्तर के 16 अधिकारियों को डीएसपी…

ByByNandni Manik Mar 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top