• Home
  • छत्तीसगढ़
  • बाउंड्री वॉल तोड़कर जमीन कब्जाने की कोशिश, पूर्व कांग्रेस पार्षद के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया
Image

बाउंड्री वॉल तोड़कर जमीन कब्जाने की कोशिश, पूर्व कांग्रेस पार्षद के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया

रायपुर। बाउंड्रीवॉल तोड़कर जमीन पर कब्जा करने की शिकायत पर खम्हारडीह थाने में कांग्रेस के पूर्व पार्षद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. 25 फरवरी से 2 मार्च के बीच घटित घटना पर पुलिस ने धारा 324-5,329,351-2 का अपराध दर्ज किया है.श्याम नगर तेलीबांधा निवासी 55 वर्षीय अनिल बालानी ने मंगलवार शाम को रिपोर्ट दर्ज कराई. प्रार्थी ने बताया कि शंकर नगर स्थित प.ह.नं.-110/63, खसरा नं.-1185/2/छः/2/1246/4 रकबा 0.202 हेक्ट. और खसरा नं.-1246/5 रकबा 0.049 हेक्ट. मिलाकर कुल रकबा 0.251 हे. है. भूमि विक्रेता से क्रय कर रजिस्ट्री 12/07/2006 से शांतिपूर्वक बगैर किसी विवाद व अवरोध के दाखिल-काबिज चले आ रहा हूँ. खरीदने से पहले मौके पर विक्रेता विक्टोरिया द्वारा खम्बे लगाकर तार फेंसिंग की हुई थी, तथा रजिस्ट्री पश्चात् मुझे भूमि का कब्जा प्रदान किया गया था. रजिस्ट्री पश्चात् मेरे द्वारा राजस्व अभिलेखों में विधिवत् अपना नामांतरण कराया गया.

सन् 2022 में अपनी भूमि का विधिवत् तहसील में आवेदन कर सीमांकन करवाने पश्चात् संविलियन का आदेश व नक्शे को बटांकित करवाकर नया खसरा जो कि 15013 रकबा 0.251 हे. प्राप्त हुआ. 02/03/2026 को दोपहर को वहाँ जाकर देखा की मेरी भूमि पर बाऊण्ड्रीवॉल को अवैधानिक रूप से तोड़ दिया गया है. जानकारी मिली कि राकेश धोतरे ने बाऊण्ड्रीवॉल को अवैधानिक रूप से तोड़कर कब्जा किया है. राकेश धोतरे से बात करने पर उसने कहा कि बाऊण्ड्रीवॉल मेरे द्वारा तोड़ा गया है. यह जमीन 60 वर्ष से मेरी है. तुम्हें जो करना है कर लो मेरा कोई भी कुछ नहीं बिगाड़ सकता.

अनिल बालानी ने पुलिस से निवेदन किया कि राकेश धोतरे ने उसकी भूमि की बाऊण्ड्रीवॉल को अवैधानिक रूप से तोड़कर आर्थिक नुकसान पहुंचाते हुए देख लेने की धमकी दी गई है, इसके लिये वैधानिक कार्रवाई की जाए.

Releated Posts

राजधानी में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़: विदेशी नागरिकों से ठगी, 40 आरोपी हिरासत में

रायपुर. राजधानी में इंटनेशनल सायबर ठगी का बड़ा खुलासा हुआ है. इस ठगी के तहत पुलिस ने फर्जी…

ByByNandni Manik Mar 25, 2026

प्लास्टिक बोतलों में शराब का विरोध: छत्तीसगढ़ बोतल संघ ने आबकारी आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार के उस प्रस्तावित निर्णय को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. जिसमें शराब की पैकेजिंग…

ByByNandni Manik Mar 25, 2026

नशे के खिलाफ मेगा ऑपरेशन: 9 राज्यों में फैला गांजा तस्करी नेटवर्क ध्वस्त, 9 तस्कर गिरफ्तार

रायपुर. रायपुर पुलिस ने उड़ीसा के पांच जिलों से 9 अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के आरोपियों को गिरफ्तार किया…

ByByNandni Manik Mar 25, 2026

34 हीरे खपाने छत्तीसगढ़ में ग्राहक तलाश रहा था, ओडिशा का तस्कर गिरफ्तार; लाखों के हीरे जब्त

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से लाखों रुपए के हीरे के साथ ओडिशा के एक तस्कर को गिरफ्तार…

ByByNandni Manik Mar 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top