• Home
  • छत्तीसगढ़
  • भिलाई स्टील प्लांट से स्क्रैप चोरी का मामला, मास्टरमाइंड गिरफ्तार; अन्य आरोपियों की तलाश जारी
Image

भिलाई स्टील प्लांट से स्क्रैप चोरी का मामला, मास्टरमाइंड गिरफ्तार; अन्य आरोपियों की तलाश जारी

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी करने वाले एक गिरोह को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि गिरोह के अन्य सदस्य अभी फरार हैं। पुलिस के अनुसार, यह घटना 16 मार्च की है।

आरोपियों ने भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्टिंग यार्ड के पास अवैध रूप से प्रवेश कर लोहे के स्क्रैप को निशाना बनाया। प्लांट के इस क्षेत्र में आम लोगों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित है। 17 मार्च को सीआईएसएफ की शिकायत पर थाना भिलाई भट्ठी में मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान, आरोपी राकेश कुमार सोनकर को हिरासत में लिया गया, जिसने पूछताछ में अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी करने की बात कबूल की।

पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी स्क्रैप को एक पिकअप में भरकर प्लांट से बाहर ले जा रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 1030 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप और घटना में इस्तेमाल पिकअप वाहन जब्त कर लिया है। जब्त की गई सामग्री की कुल कीमत 4 लाख रुपए आंकी गई है।

ये हैं आरोपियों के नाम, तलाश में जुटी पुलिस

इस मामले में कुल छह आरोपियों के नाम सामने आए हैं। मुख्य आरोपी राकेश कुमार सोनकर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि आकाश राव पुरके, नरेश कलेथ, पुष्पेंद्र दीप, मनोज कुम्भार और मनोज कुमार गुप्ता अभी फरार हैं। पुलिस इन फरार आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Releated Posts

स्वास्थ्य विभाग में अपात्रों को पदोन्नति का मामला! लेन-देन के आरोपों के बीच जांच को नजरअंदाज कर किए गए फैसले

बिलासपुर. रेलवे प्रबंधन ने गर्डर डि– लांचिंग कार्य का हवाला दे आठ पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया…

ByByNandni Manik Mar 20, 2026

स्वास्थ्य विभाग में अपात्रों को पदोन्नति का मामला! लेन-देन के आरोपों के बीच जांच को नजरअंदाज कर किए गए फैसले

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग में लिपिक पदोन्नति को लेकर गंभीर अनियमितता और अवैध वसूली के आरोप लगे…

ByByNandni Manik Mar 20, 2026

राज्यपाल डेका से रक्षा महाविद्यालय के अध्ययन दल की मुलाकात, बोले- छत्तीसगढ़ सुंदर संस्कृति, कला और परंपराओं से समृद्ध मनोरम प्रदेश

रायपुर. राज्यपाल रमेन डेका से आज रक्षा महाविद्यालय (NDC) नई दिल्ली के अध्ययन दल ने सौजन्य भेंट की.…

ByByNandni Manik Mar 20, 2026

नक्सल प्रभावित अबुझमाड़ के युवाओं ने विधानसभा की कार्यवाही देखी, डिप्टी सीएम शर्मा और मंत्री कश्यप से भी मिले

रायपुर. नारायणपुर जिले के सुदूर संवेदनशील एवं पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से आए अबुझमाड़िया युवाओं ने आज नया रायपुर…

ByByNandni Manik Mar 20, 2026

धर्मांतरण कानून को लेकर सियासी बयानबाज़ी तेज, बैज ने कहा- BJP वोटों के ध्रुवीकरण की कोशिश कर रही है

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा में पारित हुए धर्मांतरण कानून को लेकर प्रदेश कांग्रेस के चीफ दीपक बैज ने भाजपा…

ByByNandni Manik Mar 20, 2026

राजधानी में हाईटेक तस्करी का खुलासा: कोरियर से बीपी मशीन की आड़ में मंगाता था कोकीन, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी में नशे के फलते-फूलते कारोबार में पैसा कमाने के ध्येय से लोग अनोखे उपाय अपनाने लगे…

ByByNandni Manik Mar 20, 2026

रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह दिल्ली में सम्मानित, ‘प्रोजेक्ट अजा’ को मिला GovTech Awards 2026 सम्मान

रायपुर। जिला प्रशासन द्वारा संचालित अभिनव पहल ‘प्रोजेक्ट अजा’ को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है.…

ByByNandni Manik Mar 20, 2026

रिश्वत लेते हुए नगर पंचायत का लेखापाल गिरफ्तार, चेक जारी करने के बदले मांगी थी घूस

जांजगीर-चांपा। भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार एसीबी (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) की कार्रवाई जारी है।आज एसीबी इकाई बिलासपुर ने…

ByByNandni Manik Mar 20, 2026

सदन ने गृह निर्माण मंडल संशोधन विधेयक 2026 को दी मंजूरी, इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 12 फरवरी 2004 को छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल का पुनर्गठन गठन किया गया. जिसका उद्देश्य…

ByByNandni Manik Mar 20, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top