• Home
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ सरकार देगी ‘मेडिटेशन लीव’: अधिकारियों-कर्मचारियों को विपश्यना शिविर के लिए विशेष अवकाश, ड्यूटी में शामिल होगा
Image

छत्तीसगढ़ सरकार देगी ‘मेडिटेशन लीव’: अधिकारियों-कर्मचारियों को विपश्यना शिविर के लिए विशेष अवकाश, ड्यूटी में शामिल होगा

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य और कार्यक्षमता को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब कर्मचारी विपश्यना ध्यान शिविर में भाग लेने के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश प्राप्त कर सकेंगे। इसका आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी कर दिया है।

आदेश में कहा गया है कि मान्यता प्राप्त विपश्यना केंद्रों द्वारा आयोजित 10 दिवसीय आवासीय शिविर में शामिल होने पर यह सुविधा दी जाएगी। कर्मचारियों को पूरे सेवाकाल में अधिकतम 6 बार यह अवकाश मिलेगा, जिसकी अवधि यात्रा समय सहित अधिकतम 12 दिन निर्धारित की गई है। शासन ने स्पष्ट किया है कि इस अवधि को ‘ऑन ड्यूटी’ माना जाएगा और कर्मचारियों को पूर्ण वेतन दिया जाएगा। हालांकि शिविर में भाग लेने के दौरान यात्रा भत्ता या अन्य खर्च शासन द्वारा वहन नहीं किया जाएगा।

प्रवेश पत्र और प्रमाण-पत्र जमा करना अनिवार्य

आदेश के तहत अवकाश के लिए आवेदन करते समय संबंधित केंद्र द्वारा जारी प्रवेश पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। वहीं शिविर पूर्ण होने के बाद प्रमाण-पत्र कार्यालय में जमा करना होगा। अन्यथा संबंधित अवधि को अन्य अवकाश में समायोजित किया जाएगा। यह अवकाश संबंधित विभाग के सक्षम अधिकारी द्वारा प्रशासनिक आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए स्वीकृत किया जाएगा। शासन के इस निर्णय को कर्मचारियों के मानसिक तनाव को कम करने और कार्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Releated Posts

मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप से युवाओं को प्रशासनिक क्षेत्र में करियर बनाने का मौका मिलेगा

रायपुर,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के युवाओं को सुशासन और पब्लिक पॉलिसी के क्षेत्र में…

ByByNandni Manik Apr 7, 2026

मुख्यमंत्री साय ने पीएम मोदी को आमंत्रित किया, विकास का खाका सौंपा

रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर बस्तर के भविष्य की…

ByByNandni Manik Apr 7, 2026

प्रभु श्रीराम के आदर्शों से प्रेरित छत्तीसगढ़: सीएम साय ने पीएम नरेंद्र मोदी को बेल मेटल से बनी ‘माता कौशल्या के राम’ की कलाकृति भेंट की

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ की समृद्ध…

ByByNandni Manik Apr 7, 2026

स्वास्थ्यकर्मी की मौत के मामले में सरपंच गिरफ्तार, पोस्टमार्टम में देरी से नाराज़ होकर दीवार पर पटका था सिर

कोरबा. पोस्टमार्टम करने में देरी होने पर सरपंच ने अस्पताल के बुजुर्ग कर्मचारी की बेरहमी से पिटाई कर…

ByByNandni Manik Apr 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top