• Home
  • छत्तीसगढ़
  • गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और कालाबाजारी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, तेलीबांधा तालाब में किया सिलेंडर का प्रतीकात्मक विसर्जन
Image

गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और कालाबाजारी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, तेलीबांधा तालाब में किया सिलेंडर का प्रतीकात्मक विसर्जन

रायपुर। बढ़ती गैस सिलेंडर की कीमतों, एजेंसियों में लंबी कतारों और आम लोगों को हो रही परेशानियों के खिलाफ शहर कांग्रेस के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस ने रायपुर में अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने तेलीबांधा तालाब में प्रतीकात्मक रूप से गैस सिलेंडर का विसर्जन कर सरकार का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही राज्य सरकार पर भी कालाबाजारी रोकने में नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि आम जनता चाहे गरीब हो या अमीर, सभी गैस सिलेंडर को लेकर परेशान हैं। सरकार जनता के साथ खिलवाड़ कर रही है।

कार्यकर्ताओं ने कहा, गैस एजेंसियों में लगातार लंबी कतारें लग रही है। समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से जल्द व्यवस्था सुधारने और कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग की। विरोध प्रदर्शन में सुजीत सिंह, अजीत कुकरेजा, हीरेंद्र देवांगन, अविनय दुबे, महेंद्र कुमार सेन, वेंकट कुमार, मंगल सिंह, जसमीत सिंह, गजेंद्र साहू, राजू यादव, सुरेश बुधवानो और राधे नायक सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Releated Posts

आयुर्वेद बना संजीवनी, मधुमेह, बीपी, सर्वाइकल, माइग्रेन और मोटापे जैसी समस्याओं में मिल रही राहत

रायपुर, बदलते दौर में लोग मधुमेह (डायबिटीज), उच्च रक्तचाप (बीपी), सर्वाइकल पेन, स्पोंडिलाइटिस, माइग्रेन, एलर्जी, मोटापा, एनीमिया, बाल…

ByByNandni Manik Mar 24, 2026

वनों की सुरक्षा को मिला नया सहारा, 227 मुनारों का निर्माण पूरा

रायपुर, वन विभाग में मुनारा निर्माण केवल जमीन की सीमांकन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह वनों की…

ByByNandni Manik Mar 24, 2026

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने महिला समूहों को 11.43 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की

रायपुर, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत सरदार पटेल मैदान कवर्धा में आयोजित चार दिवसीय संभागीय सरस मेला…

ByByNandni Manik Mar 24, 2026

कबीरधाम में ‘दीदियों’ ने संभाली गाड़ी की स्टीयरिंग, उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा बने पैसेंजर

रायपुर, कबीरधाम जिले में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अभिनव और प्रेरणादायक पहल सामने आई है, जहां…

ByByNandni Manik Mar 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top