• Home
  • अपराध
  • घर में सो रहे बुजुर्ग दंपति की हत्या, मौके से मुखौटा बरामद; आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी
Image

घर में सो रहे बुजुर्ग दंपति की हत्या, मौके से मुखौटा बरामद; आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी

जांजगी-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां अज्ञात आरोपियों ने घर में सो रहे बुजुर्ग दंपति की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पूरा मामला मुलमुला थाना क्षेत्र के खपरी गांव का है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

मृतकों की पहचान छतराम साहू और उनकी पत्नी श्याम बाई के रूप में हुई है। दोनों बीती रात अपने घर में सो रहे थे, तभी बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही मुलमुला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

घटना स्थल पर मिले खून से सने पैरों के निशान

पुलिस को घटना स्थल पर खून से सने पैरों के निशान मिले हैं, जिससे आरोपियों के भागने की दिशा का अंदाजा लगाया जा रहा है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मौके से होली का मुखौटा भी बरामद हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी पहचान छिपाने के लिए मुखौटा पहनकर आए थे।

लूट और चोरी की नीयत से हत्या की आशंका

प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे लूट और चोरी की नीयत से की गई हत्या मान रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है और जल्द खुलासा करने का दावा कर रही है।

Releated Posts

एक अप्रैल से टैक्स में बदलाव: शराब महंगी होगी, जबकि टूर पैकेज की कीमतों में आएगी कमी

रायपुर। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के वर्ष 2026-27 के लिए बजट पेश करते समय अनेक घोषणाएं की थी,…

ByByNandni Manik Apr 1, 2026

शराब के विवाद में दोस्त की हत्या, पत्नी संग मिलकर घर में शव दफनाया; आत्मा के डर से थाने पहुंचकर किया आत्मसमर्पण

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां शराब पीने को…

ByByNandni Manik Apr 1, 2026

सांसद फूलोदेवी नेताम ने संसद में छत्तीसगढ़ में रेल सुविधाएं बढ़ाने की मांग उठाई, कई परियोजनाओं का किया उल्लेख

नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने संसद में शून्यकाल के दौरान छत्तीसगढ में आवश्यक रेल सुविधाऐं बढ़ाने…

ByByNandni Manik Apr 1, 2026

जग्गी हत्याकांड मामला: अमित जोगी ने अतिरिक्त समय मांगा, अंतिम सुनवाई अब कल होगी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में आज हाईकोर्ट में महत्वपूर्ण सुनवाई हुई। सुनवाई के…

ByByNandni Manik Apr 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top