• Home
  • छत्तीसगढ़
  • गौ विज्ञान परीक्षा और शाक वाटिका निर्माण पर कार्यशाला एवं समीक्षात्मक बैठक आयोजित
Image

गौ विज्ञान परीक्षा और शाक वाटिका निर्माण पर कार्यशाला एवं समीक्षात्मक बैठक आयोजित

गौरेला पेंड्रा मरवाही, छत्तीसगढ़ राज्य गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति रायपुर द्वारा प्रदेश में आगामी 19 जनवरी 2025 को संपादित होने वाली गौ विज्ञान परीक्षा एवं शाक वाटिका निर्माण के संबंध में कार्यशाला सह समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान(डाइट) पेंड्रा में आयोजित बैठक में गौ विज्ञान परीक्षा प्रभारी शिक्षकों के साथ आगामी शाक वाटिका निर्माण एवं गौ विज्ञान परीक्षा के संदर्भ में समीक्षात्मक चर्चा साथ ही आगामी योजना बनाई गई। 19 जनवरी को होने वाली परीक्षा पर विशेष चर्चा करते हुए परीक्षा केंद्रों और बच्चों के पंजीयन पर चर्चा करते हुए संख्यात्मक जानकारी जुटाई गई। 

        गौरतलब है कि गौ विज्ञान परीक्षा गौ सेवा आयोग की ओर से पूरे प्रदेश गौ माता के प्रति जन जागरूकता लाते हुए गाय माता के संरक्षण के उद्देश्य आयोजित की जा रही है। इससे बच्चों में गाय के प्रति संवेदनशीलता और उनके प्रति संरक्षण एवं संवर्धन का भाव जागृत होगा, जिससे गौ संरक्षण को एक नई दिशा प्राप्त होगी। हर घर, हर विद्यालय शाक वाटिका निर्माण के लिए योजना पर चर्चा हुई। गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति रायपुर द्वारा विद्यालय स्तर पर संपादित होने वाली गौ विज्ञान परीक्षा में जिले के लगभग 4000 विद्यार्थी सम्मिलित होने वाले हैं। कार्यशाला में परीक्षा की तैयारी संबंधी चर्चा एवं शाक वाटिका  निर्माण को लेकर आवश्यक चर्चा के साथ ही गाय धर्म और विज्ञान गौ ग्रंथ पुस्तिका का वितरण किया गया। कार्यक्रम मंा छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के जीपीएम जिला अध्यक्ष राम जी श्रीवास, जिला आयुक्त स्काउट एवं गाइड नीरज जैन, जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी, गौ विज्ञान परीक्षा जिला संयोजक प्रमोद शर्मा, जिला संयोजक संजय राजपूत, गौरेला विकासखंड नोडल अधिकारी भीष्म त्रिपाठी, पेंड्रा विकासखंड नोडल अधिकारी जगदीश राठौर एवं जिले के सभी विद्यालय के गौ विज्ञान परीक्षा प्रभारी शिक्षक उपस्थित थे।

Releated Posts

अफीम की अवैध खेती पर बुलडोजर एक्शन, प्रशासन करेगा विनिष्टीकरण की कार्रवाई

दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती मामले…

ByByNandni Manik Mar 9, 2026

भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप जीता, रायपुर में जश्न का माहौल

रायपुर। टी-20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से करारी शिकस्त…

ByByNandni Manik Mar 9, 2026

शादी का झांसा देकर कॉलेज छात्रा से बनाए शारीरिक संबंध, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर. बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र में किराए पर रहकर पढ़ाई करने वाली युवती से दोस्ती कर युवक ने…

ByByNandni Manik Mar 9, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top