Image

ग्रामीण महुआ बिनने जंगल गया था , हाथी ने ली जान

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही. मरवाही वन मंडल में हाथी ने ग्रामीण की जान ले ली। शुक्रवार तड़के जब पूरा गांव सो रहा था, तब महुआ बीनने जंगल गए एक वृद्ध पर हाथी ने जानलेवा हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना मरवाही वन परिक्षेत्र के सिवनी बीट की है। ग्राम पंचायत पोंडी के अंतर्गत आने वाले डडिंया गांव के जंगल में सुबह करीब 4 बजे 55 वर्षीय त्रिलोचन सिंह महुआ बीनने गए थे। इसी दौरान उनका सामना एक दंतैल हाथी से हो गया। हाथी ने वृद्ध पर हमला कर उन्हें मौके पर ही कुचल दिया, जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि यह वही अकेला दंतैल हाथी है, जो 1 अप्रैल को कटघोरा के पसान क्षेत्र से निकला था। कुम्हारी रोड और सोन नदी पार करते हुए यह हाथी शुक्रवार सुबह डडिंयाडोंगरी के जंगलों में पहुंचा। वर्तमान में हाथी कक्ष क्रमांक 2093 के पास ही डटा हुआ है, जिससे आसपास के गांवों में भारी दहशत का माहौल है।

घटना की सूचना मिलते ही सिवनी बीट के वनरक्षक शाहिद खान, पोंडी सरपंच हेमचंद मरावी और मरवाही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। यह इलाका मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की सीमा से बेहद करीब है, जिसे देखते हुए सीमावर्ती गांवों में भी अलर्ट जारी किया गया है। मरवाही वन मंडल ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे महुआ बीनने या लकड़ी लेने के लिए फिलहाल जंगलों की ओर रुख न करें और रात के समय विशेष सावधानी बरतें।

Releated Posts

सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता: जवानों ने नक्सलियों के दो ठिकाने तबाह किए, भारी मात्रा में हथियार बरामद

जगदलपुर। बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। सीआरपीएफ की 85वीं बटालियन ने एंटी-नक्सल…

ByByNandni Manik Apr 3, 2026

23 स्वर्ण पदकों के साथ कर्नाटक ओवरऑल चैंपियन, मेजबान छत्तीसगढ़ को मिले 19 मेडल

रायपुर. पूर्व विश्व जूनियर चैंपियन झारखंड की कोमालिका बारी ने अपने मिक्स्ड टीम खिताब के बाद महिला रिकर्व तीरंदाजी…

ByByNandni Manik Apr 3, 2026

स्कॉर्पियो और ट्रेलर की टक्कर, एक की मौत, दो की हालत गंभीर

कोरबा। स्कॉर्पियो और ट्रेलर में जबरदस्त भिड़ंत होने से स्कॉर्पियो सवार एक व्यक्ति की घटना स्थल पर मौत…

ByByNandni Manik Apr 3, 2026

बुजुर्ग दंपती हत्याकांड का खुलासा, परिवार की शादी में फोटो खींचने वाला ही निकला मुख्य आरोपी, साथी संग वारदात को दिया था अंजाम…

जांजगीर-चांपा। खपरी डबल मर्डर केस का खुलासा हो गया है. गांव के ही दो नशेड़ियों ने होली का…

ByByNandni Manik Apr 3, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top