• Home
  • छत्तीसगढ़
  • हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पूर्व उपमुख्यमंत्री प्यारे लाल कंवर के बेटे-बहू और पोती हत्याकांड में दो दोषियों की सजा बरकरार, तीन आरोपी बरी
Image

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पूर्व उपमुख्यमंत्री प्यारे लाल कंवर के बेटे-बहू और पोती हत्याकांड में दो दोषियों की सजा बरकरार, तीन आरोपी बरी

बिलासपुर। पूर्व उप मुख्यमंत्री प्यारे लाल कंवर के बेटे, बहू और चार साल की पोती की हत्या के मामले में हाई कोर्ट का फैसला आया है. निचली अदालत ने पांचों आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी, जिसमें से हाई कोर्ट ने दो की सजा को बरकरार रखते हुए तीन आरोपियों को बरी किया है.

दिग्विजय सिंह की सरकार में पूर्व उप मुख्यमंत्री प्यारे लाल कंवर के बेटे हरीश कंवर, बहू सुमित्रा कंवर और चार वर्षीय पोती याशिका कंवर की भैसमा गांव स्थित निवास में 21 अप्रैल, 2021 को निर्मम हत्या कर दी गई थी. जांच में पारिवारिक जमीन के मुआवजे को लेकर प्यारेलाल के बड़े बेटे हरभजन सिंह कंवर, हरभजन की पत्नी धनकुंवर, धनकुंवर के भाई परमेश्वर कंवर और सुरेंद्र कंवर तथा परमेश्वर के दोस्त रामप्रसाद मन्नेवार पर हत्या का आरोप लगा था.

मामले की सुनवाई करते हुए कोरबा की निचली अदालत ने पांचों आरोपियों को आजीवन कारवास की सजा सुनाई थी. निचली अदालत के फैसले के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करने के बाद अब हाई कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए दो की उम्र कैद की सजा को बरकरार रखा है, वहीं तीन आरोपियों को बरी किया है.

Releated Posts

कुरदर वैली रिसॉर्ट में हिरण मांस कांड: वन विभाग की दबिश, मैनेजर समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोटा स्थित कुरदर वैली रिसॉर्ट में हिरण का मांस पकाने का मामला…

ByByNandni Manik Mar 28, 2026

अदालत का आदेश: प्रधान आरक्षक और उसकी पत्नी पर केस दर्ज करने के निर्देश, पीड़िता को 5 साल बाद मिला न्याय

रायगढ़ प्रार्थी से अश्लील गाली-गलौच करते हुए सार्वजनिक तौर पर अपमानित करने के मामले में रायगढ़ पुलिस अधीक्षक…

ByByNandni Manik Mar 28, 2026

बड़ी खबर: 30 मार्च को लोकसभा में नक्सलवाद के खात्मे पर होगी अहम चर्चा, बस्तर का 96% इलाका नक्सली प्रभाव से आज़ाद

रायपुर/जगदलपुर। पांच दशकों से भी अधिक समय से बस्तर के सामाजिक ताने-बाने को नष्ट कर रहा नक्सलवाद आज…

ByByNandni Manik Mar 28, 2026

2025 बैच के परिवीक्षाधीन IAS अधिकारियों की सहायक कलेक्टर के रूप में पोस्टिंग, विभिन्न जिलों में सौंपी गई जिम्मेदारी

रायपुर। मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में प्रथम दौर के प्रशिक्षण के बाद परिवीक्षाधीन 2025…

ByByNandni Manik Mar 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top