• Home
  • छत्तीसगढ़
  • हिस्ट्रीशीटर रवि साहू के घर आधी रात क्राइम ब्रांच की छापेमारी, गांजा, शराब और डेढ़ लाख नकद जब्त
Image

हिस्ट्रीशीटर रवि साहू के घर आधी रात क्राइम ब्रांच की छापेमारी, गांजा, शराब और डेढ़ लाख नकद जब्त

रायपुर. रायपुर कोतवाली के हिस्ट्रीशीटर रवि साहू के घर पर पुलिस की टीम ने शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात छापा मारा. क्राइम ब्रांच के 20 जवानों ने रवि के घर को घेरकर कार्रवाई की. रवि उस समय घर पर सो रहा था, लेकिन पीछे के रास्ते से भागने में सफल हो गया. पुलिस ने उसके साथी मोहम्मद रफीक को मौके से पकड़ लिया. उसकी तलाशी के न दौरान बैग से सट्टा-पट्टी के कागज और डेढ़ लाख रुपए नकद बरामद किया गया. घर से शराब और गांजा भी मिला है, जिसे जब्त कर लिया गया है. (हिस्ट्रीशीटर रवि साहू के घर आधी रात क्राइम ब्रांच ने मारा छापा)

मिली जानकारी के अनुसार रवि साहू के खिलाफ अब तक 79 मामले दर्ज हैं. इनमें हत्या, चाकूबाजी, तस्करी सहित कई गंभीर अपराध शामिल हैं. वह कई बार जिला बदर भी हो चुका है. जेल से छूटने के बाद वह फिर से गांजा-शराब की तस्करी और जुआ-सट्टा का संचालन करने लगता है. मिली जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच की.

टीम आधी रात को हिस्ट्रीशीटर रवि साहू और मुकेश गुप्ता उर्फ बनिया के घर पहुंची थी. रवि घर पर मौजूद था, लेकिन छापे की खबर मिलते ही छत के रास्ते फरार हो गया. उसका साथी मौके पर पकड़ लिया गया. वहीं मुकेश गुप्ता घर पर नहीं मिला. वह पिछले एक माह से फरार चल रहा है. उसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगी हुई हैं. देर रात तक कोतवाली पुलिस इस मामले में कार्रवाई करती रही. इस दौरान कुछ और लोगों को भी हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है.

Releated Posts

अफीम की अवैध खेती पर बुलडोजर एक्शन, प्रशासन करेगा विनिष्टीकरण की कार्रवाई

दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती मामले…

ByByNandni Manik Mar 9, 2026

भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप जीता, रायपुर में जश्न का माहौल

रायपुर। टी-20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से करारी शिकस्त…

ByByNandni Manik Mar 9, 2026

शादी का झांसा देकर कॉलेज छात्रा से बनाए शारीरिक संबंध, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर. बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र में किराए पर रहकर पढ़ाई करने वाली युवती से दोस्ती कर युवक ने…

ByByNandni Manik Mar 9, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top