• Home
  • छत्तीसगढ़
  • जमीन विवाद में खूनखराबा, बड़े भाई ने छोटे भाई की पीट-पीटकर हत्या की
Image

जमीन विवाद में खूनखराबा, बड़े भाई ने छोटे भाई की पीट-पीटकर हत्या की

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही. जमीन को लेकर लंब समय से चल रहे पारिवारिक विवाद ने गुरुवार को खौफनाक मोड़ ले लिया. बड़े भाई ने सगे छोटे भाई की डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी. इलाज के लिए उसे गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

जानकारी के मुताबिक, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की सीमा से सटे कोरबा जिले के पसान थाना इलाके के सेन्हा गांव का पूरा मामला है. बड़े भाई कल्याण और दयाराम के बीच लंबे समय से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था. बीती शाम को फिर से बहस शुरू हो गई, विवाद इतना बढ़ा कि बड़े भाई ने दयाराम को डंडे से पिटना शुरू कर दिया.

मारपीट के दौरान परिवार के लोगों ने बीच बचाव की कोशिश की लेकिन कल्याण नहीं माना. बेरहमी से पिटाई के कारण दयाराम की हालत गंभीर हो गई, इसे गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिवार में मातम पसर गया है.एसआई अरविंद मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की विस्तृत जांच जारी है.

Releated Posts

सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता: जवानों ने नक्सलियों के दो ठिकाने तबाह किए, भारी मात्रा में हथियार बरामद

जगदलपुर। बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। सीआरपीएफ की 85वीं बटालियन ने एंटी-नक्सल…

ByByNandni Manik Apr 3, 2026

23 स्वर्ण पदकों के साथ कर्नाटक ओवरऑल चैंपियन, मेजबान छत्तीसगढ़ को मिले 19 मेडल

रायपुर. पूर्व विश्व जूनियर चैंपियन झारखंड की कोमालिका बारी ने अपने मिक्स्ड टीम खिताब के बाद महिला रिकर्व तीरंदाजी…

ByByNandni Manik Apr 3, 2026

स्कॉर्पियो और ट्रेलर की टक्कर, एक की मौत, दो की हालत गंभीर

कोरबा। स्कॉर्पियो और ट्रेलर में जबरदस्त भिड़ंत होने से स्कॉर्पियो सवार एक व्यक्ति की घटना स्थल पर मौत…

ByByNandni Manik Apr 3, 2026

ग्रामीण महुआ बिनने जंगल गया था , हाथी ने ली जान

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही. मरवाही वन मंडल में हाथी ने ग्रामीण की जान ले ली। शुक्रवार तड़के जब पूरा गांव सो…

ByByNandni Manik Apr 3, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top