• Home
  • छत्तीसगढ़
  • जेल प्रहरियों को चकमा देकर कैदी फरार, इलाज के लिए मेकाहारा लाया गया था
Image

जेल प्रहरियों को चकमा देकर कैदी फरार, इलाज के लिए मेकाहारा लाया गया था

रायपुर। राजधानी रायपुर के मेकाहारा अस्पताल से हत्या के प्रयास का सजायाफ्ता कैदी जेल प्रहरियों को चमका देकर फरार हो गया। कैदी का नाम साहेब कुमार ताती है। उसे इलाज के लिए जेल प्रहरियों ने मेकाहारा अस्पताल लाया था, इस दौरान वह मौका देखकर हथकड़ी समेत फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक सजायाफ्ता कैदी साहेब कुमार ताती मूलतः बिहार राज्य का निवासी है। आरोपी तीन वर्ष पहले गोबरानवापारा थाना में हत्या के प्रयास के अपराध में रायपुर सेंट्रल जेल में बंद था। आरोपी को मेकाहारा अस्पताल इलाज कराने के लिए लाया गया था। इसी बीच मौका देखते ही पुलिस जवानों को चकमा देकर हथकड़ी समेत फरार हो गया।

मौदहापारा थाना प्रभारी मुकेश शर्मा ने बताया कि सजायाफ्ता कैदी के फरार होने की सूचना मिली है। आरोपी को अस्पताल में इलाज कराने के लिए लाया गया था। इसी बीच चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी की तलाश की जा रही है। बता दें कि केंद्रीय जेल के सजायाफ्ता कैदी या फिर विचाराधीन कैदी के फरार होने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी जेल कर्मचारियों की चूक से कई कैदी फरार हो चुके हैं।

Releated Posts

नेशनल ट्राइबल गेम्स के उद्घाटन में शामिल होंगे केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया, देशभर से 3000 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

रायपुर। नेशनल ट्राइबल गेम्स का 25 मार्च को आगाज होगा. दस दिन तक चलने वाले इस खेल आयोजन…

ByByNandni Manik Mar 24, 2026

नाबालिग से बर्बरता का मामला: मंत्री टंकराम वर्मा जिला अस्पताल पहुंचे, पीड़ित बच्चे का हाल जाना; दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

बलौदाबाजार। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा आज बलौदाबाजार जिला अस्पताल पहुंचे और गार्ड द्वारा मारपीट में गंभीर रूप से…

ByByNandni Manik Mar 24, 2026

भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों के लिए बड़ी राहत, सीएम साय कल देंगे 500 करोड़ रुपये की सौगात

रायुपर. दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना, छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य के भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को…

ByByNandni Manik Mar 24, 2026

कुली बुकिंग के लिए रेल मंडल बना रहा खास ऐप, यात्रियों से लिया जा रहा फीडबैक

रायपुर। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को जल्द एप के जरिए कुली बुक करने की सुविधा मिल सकती है.…

ByByNandni Manik Mar 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top