• Home
  • छत्तीसगढ़
  • ज्वेलर्स से 1.86 लाख की ठगी: फर्जी हॉलमार्क वाला 22 कैरेट ब्रेसलेट बताकर ठगा, नकली जेवर गिरोह फिर सक्रिय
Image

ज्वेलर्स से 1.86 लाख की ठगी: फर्जी हॉलमार्क वाला 22 कैरेट ब्रेसलेट बताकर ठगा, नकली जेवर गिरोह फिर सक्रिय

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक सराफा कारोबारी से लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। यहां शातिर ठग ने आधुनिक तकनीक और सरकारी पोर्टल की विश्वसनीयता का फायदा उठाकर कारोबारी से 1.86 लाख रुपए ठग लिए। ठग ने ज्वेलरी शॉप के संचालक को 22 कैरेट हॉलमार्क वाला फर्जी ब्रेसलेट देकर असली सोने के जेवर ले लिए। बाद में जांच में वह ब्रेसलेट सिर्फ 6 कैरेट का निकला। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित एक ज्वेलर्स के संचालक राजेश सोनी की दुकान पर 2 दिसंबर 2025 को उत्तम सिंह नाम का व्यक्ति आया। उसने खुद को बिहार के भोजपुर जिले का निवासी बताया। आरोपी ने 22 कैरेट शुद्धता वाला 15.500 ग्राम का ब्रेसलेट देकर उसके बदले सोने की चैन और अंगूठी मांगी। राजेश सोनी ने ब्रेसलेट पर अंकित एचयूआईडी नंबर (एचएसबीएसबीडब्ल्यू) को बीआईएस पोर्टल पर चेक किया। पोर्टल पर यह ग्रीन जेम टेस्टिंग इंडिया की ओर से प्रमाणित और वैध दिखा। इसके बाद संचालक ने आरोपी का आधार कार्ड, पैन कार्ड और फोटो भी ले ली। पूरी तसल्ली होने के बाद उन्होंने 1 लाख 86 हजार रुपए कीमत के बदले उसे 22 कैरेट की चैन, 20 कैरेट की अंगूठी और 3,968 रुपए नकद दे दिए।

फिर 13 मार्च को राजेश सोनी ने उसी ब्रेसलेट को बिलासपुर के अधिकृत बीआईएस हॉलमार्किंग सेंटर में शुद्धता जांच के लिए भेजा। जांच रिपोर्ट में सामने आया कि पोर्टल पर 91.6% यानी 22 कैरेट दिखाया गया ब्रेसलेट असल में सिर्फ 24.72% यानी करीब 6 कैरेट का सोना है। मामले में पुलिस ने आरोपी उत्तम सिंह और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

4 माह पहले नकली जेवर वाला गिरोह पकड़ा गया था

बता दें कि, सितंबर 2025 में रायपुर के सदर बाजार में गाजियाबाद के एक मां-बेटे की जोड़ी पकड़ी गई थी। वे नकली ब्रेसलेट देकर असली चैन ठगते थे। पूछताछ में उन्होंने बिलासपुर में भी ऐसी वारदात करना स्वीकार किया था। उन्होंने बिलासपुर के सदर बाजार स्थित एक ज्वेलर्स और रायपुर के एक ज्वेलर्स को निशाना बनाया था।

Releated Posts

2025 बैच के परिवीक्षाधीन IAS अधिकारियों की सहायक कलेक्टर के रूप में पोस्टिंग, विभिन्न जिलों में सौंपी गई जिम्मेदारी

रायपुर। मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में प्रथम दौर के प्रशिक्षण के बाद परिवीक्षाधीन 2025…

ByByNandni Manik Mar 27, 2026

ड्यूटी पर जा रही नर्स पर बीच सड़क चाकू से हमला, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

कोरबा। सरेआम नर्स पर चाकू से हमला होने से शहर में हड़कंप मच गया है। घायल अवस्था में…

ByByNandni Manik Mar 27, 2026

चौपाटी में अजीब चोरी से हड़कंप: नकदी छोड़ी, सिलेंडर लेकर फरार चोर; सुरक्षा इंतजाम न होने पर व्यापारियों में आक्रोश

कोरबा। घंटाघर स्थित गढ़कलेवा चौपाटी में बीती रात चोरी की अनोखी घटना सामने आई है, जहां अज्ञात चोरों…

ByByNandni Manik Mar 27, 2026

सहेली ज्वेलर्स में हंगामा: गहना चोरी के आरोप पर कर्मचारी को 8 घंटे बंधक बनाकर पीटने का दावा, दोनों पक्षों पर FIR दर्ज

रायपुर। राजधानी के सदर बाजार स्थित सहेली ज्वेलर्स शॉप में उस वक्त बड़ा विवाद खड़ा हो गया, जब…

ByByNandni Manik Mar 27, 2026

APK डाउनलोड करते ही खाते से साफ़ हुए पैसे: ट्रैफिक चालान के बाद अब बिजली बिल अपडेट के नाम पर नई ठगी

बिलासपुर. सायबर ठग अब आरटीओ और ट्रैफिक चालान के बाद बिजली बिल के नाम पर एपीके फाइल भेजकर…

ByByNandni Manik Mar 27, 2026

गिरौदपुरी धाम में भीषण आग: बंदरों की उछल-कूद से ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट, चिंगारी से दुकानें खाक

बिलासपुर. शहर में लगातार बाइक चोरी के मामलों में एसीसीयू को बड़ी सफलता मिली है. सीसीटीवी फुटेज खंगालते…

ByByNandni Manik Mar 27, 2026

गिरौदपुरी धाम में भीषण आग: बंदरों की उछल-कूद से ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट, चिंगारी से दुकानें खाक

बलौदा बाजार। जिले के प्रमुख धार्मिक स्थल गिरौदपुरी में आज आग ने कहर बरपाया. आग लगने से दस…

ByByNandni Manik Mar 27, 2026

ड्यूटी पर जा रही नर्स पर दिनदहाड़े चाकू से हमला, आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी

कोरबा। सरेआम नर्स पर चाकू से हमला होने से शहर में हड़कंप मच गया है। घायल अवस्था में…

ByByNandni Manik Mar 27, 2026

लुटेरों की नई चाल: पहले भाई-बहन से छीनी चेन, फिर बैंक में गिरवी रखकर लिया गोल्ड लोन, दो आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में युवती से चेन लूटने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर…

ByByNandni Manik Mar 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top