• Home
  • छत्तीसगढ़
  • कभी नक्सल दहशत में जीता था 35 घरों का गांव, आज उसी गांव का गरीब बेटा बना SI – अम्मार रज़ा
Image

कभी नक्सल दहशत में जीता था 35 घरों का गांव, आज उसी गांव का गरीब बेटा बना SI – अम्मार रज़ा

बालोद। बालोद जिले के अंतिम छोर पर बसे आदिवासी विकासखंड डौंडी के 35 घरों की आबादी वाले ग्राम पेवारी का लाल ललित गावड़े जब (एसआई) SI की ट्रेनिंग पूरी कर घर लौटा, तो पूरे गांव में खुशियों की लहर दौड़ गई। ललित की इस उपलब्धि से गांव ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्रों से भी लोग उसे बधाई देने उसके घर पहुंचने लगे।

कभी नक्सलियों की रहती थी धमक

इस गांव के कुछ साल पहले नक्सलियों की मौजूदगी से गांव के लोग थर-थर कांपते थे। इस गांव में नक्सलियों ने बम भी प्लांट किया था, जिसे फोर्स की मदद से डिफ्यूज किया गया था। नक्सलियों की दहशत के बीच गांव के युवा रहने को मजबूर थे। आज नक्सल खात्मे के साथ-साथ युवा अपने करियर की तरफ ध्यान देने लगे हैं और बड़ा मुकाम हासिल करने लगे हैं, जिसका जीता-जागता उदाहरण ललित गावड़े बन गया है।

गरीबी में पला-बढ़ा, मेहनत से हासिल की सफलता

ललित गावड़े बहुत गरीब परिवार से आते हैं। माता-पिता ने मजदूरी कर ललित को पढ़ाया। ललित की तीन बहनें और एक भाई हैं। ललित चौथे नंबर का है। गांव में प्राथमिक तक पढ़ाई की। उसके बाद हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी तक कांकेर जिले में पढ़ाई की। जिसके बाद ललित रायपुर चले गए। आगे की पढ़ाई रायपुर में करते रहे। मजदूर माता-पिता ललित के लिए दिन-रात मजदूरी करते रहे और उसे पैसे भेजते रहे, ताकि उनका बेटा अफसर बन सके। आज उसकी उपलब्धि से माता-पिता समेत पूरा गांव खुशियों से झूम रहा है।

बेटे के अधिकारी बनने पर माता ने जताई खुशी

एसआई ललित की माता रुपई बाई कहती हैं कि उनके बेटे की उपलब्धि से वे काफी खुश हैं। मेरे बेटे ने गांव के साथ-साथ पूरे जिले का नाम गौरवान्वित किया है। हम काफी गरीबी में जीकर बेटे की हर चीज पूरी करते थे। गांव के हर बेटा-बेटी को पढ़ाई कर मुकाम हासिल करना चाहिए।

छोटा भाई भी बनना चाहता है एसआई

ललित के छोटा भाई अमर सिंह गावड़े भी भाई की तरह एसआई बनना चाहता हैं। अमर ने भी एसआई के लिए फिजिकल परीक्षा पास कर ली है और आगे की तैयारी कर रहे हैं। उनका सपना है कि अपने भाई की तरह ही वह भी अफसर बने और देश की सेवा करें।

जिले का नाम किया रोशन – जनपद अध्यक्ष डौंडी

जनपद पंचायत अध्यक्ष डौंडी मुकेश कौड़ों ने बताया कि इस बेटे ने गरीबी में पढ़ाई कर हमारे गांव के साथ-साथ पूरे जिले का नाम रोशन किया है। हमारा पूरा गांव इस बेटे की उपलब्धि से खुश है। कभी हमारे गांव के आसपास नक्सलियों की धमक से हम गांव से निकलने के लिए भी डरते थे, लेकिन भाजपा की सरकार ने बीते कुछ सालों में नक्सलियों का छत्तीसगढ़ से खात्मा कर दिया, जिससे अब बिना डरे हमारे युवा हर मुकाम हासिल कर रहे हैं। इस बेटे से दूसरे युवाओं को भी प्रेरणा लेना चाहिए कि अभाव में भी कैसे मेहनत कर हर मुकाम हासिल किया जा सकता है।

Releated Posts

राम अवतार जग्गी हत्याकांड: उम्रकैद के फैसले का सतीश जग्गी ने किया स्वागत, कहा– अमित जोगी को फांसी दी जाए, पासपोर्ट जब्त हो

रायपुर। चर्चित राम अवतार जग्गी हत्याकांड में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने तत्कालीन मुख्यमंत्री अजीत जोगी के पुत्र अमित जोगी…

ByByNandni Manik Apr 6, 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाजपा स्थापना दिवस पर फहराया ध्वज, कार्यकर्ताओं को दी बधाई; अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों को साकार करने का लिया संकल्प

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाजपा के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित…

ByByNandni Manik Apr 6, 2026

जग्गी हत्याकांड: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अमित जोगी को उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। साल 2003 के चर्चित राम अवतार जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। चीफ जस्टिस…

ByByNandni Manik Apr 6, 2026

मध्य प्रदेश: सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के हार्वेस्टर ऑपरेटर की मौत, एक घायल; कटनी जिले में देर रात हुई घटना

कटनी। जिले के ढीमरखेड़ा इंद्रा कालोनी के पास देर रात हार्वेस्टर और बाइक में टक्कर से बाइक सवार…

ByByNandni Manik Apr 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top