• Home
  • छत्तीसगढ़
  • कोराबारी ने घर में बना रखा था अवैध गोदाम, छापेमारी में 50 लाख रुपये की दवाइयाँ जब्त
Image

कोराबारी ने घर में बना रखा था अवैध गोदाम, छापेमारी में 50 लाख रुपये की दवाइयाँ जब्त

रायपुर. गोगांव के ट्रांसपोर्ट में मिली नकली दवा के मामले में सारंगढ़ तक पहुंची औषधि निरीक्षकों की टीम ने सरस्वती मेडिकल स्टोर्स के संचालक के घर छापेमारी कर करीब पचास लाख की दवाएं बरामद की हैं. कारोबारी ने घर को दवा का अवैध गोदाम बना रखा था. ज्यादातर दवा पेनकिलर, कफ सिरप, सर्दी-जुकाम की होने के साथ जेनेरिक है. दवा कारोबारी नकली दवा के मामले में संदेही भी है. (सारंगढ़ में अवैध गोदाम से 50 लाख की दवाइयां जब्त)

शनिवार को रायपुर के साथ रायगढ़ के खाद्य निरीक्षकों की टीम ने सारंगढ़ के दवा कारोबारी खेमराम केसरवानी के निवास में छापेमारी की. केसरवानी ने अपनी दवा दुकान के अलावा मकान के पिछले हिस्से में बनाए गए गोदाम में लाखों रुपये की दवा डंप कर रखी थी. दवा के मामले में उसके पास खरीदी संबंधित कोई दस्तावेज नहीं थे और ना ही उसे सुरक्षित तरीके से रखा गया था. जांच टीम ने इसे अवैध संग्रहण का मामला मानते हुए दवा कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई की है. उसकी दवा दुकान से कुछ दिन पहले भारी मात्रा में और दवा बरामद की गई थी,

जिसका भी उसके पास कोई रिकार्ड नहीं है. खेमराम गोगांव के ट्रांसपोर्ट में पकड़ी गई नकली दवा के मामले में भी संदिग्ध है. उसके मोबाइल पर ही संबंधित दवा की तस्वीर मिली थी, जिसे खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने जब्त कर रखा है. सूत्रों के मुताबिक संदेही दवा कारोबारी के मेडिकल स्टोर्स और गोगांव के ट्रांसपोर्ट में मिले बिल के संस्थान का नाम एक ही है. इस आधार पर जांच टीम अपने इंवेस्टीगेशन के तहत वहां तक पहुंची है.

इंदौर तक जाएगी टीम

खाद्य एवं औषधि प्रशासन के नियंत्रक दीपक अग्रवाल के निर्देश पर रायपुर जिले के सहायक नियंत्रक संजय नेताम, टेकचंद धिरहे के साथ रायगढ़ के विजय राठौर और अंकित राठौर, सविता रानी साय की टीम ने छापा मारा था. नकली दवा के मामले की जांच के लिए विशेष टीम बनाई गई है, जो जांच के लिए इंदौर जाने वाली है.

Releated Posts

अफीम की अवैध खेती पर बुलडोजर एक्शन, प्रशासन करेगा विनिष्टीकरण की कार्रवाई

दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती मामले…

ByByNandni Manik Mar 9, 2026

भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप जीता, रायपुर में जश्न का माहौल

रायपुर। टी-20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से करारी शिकस्त…

ByByNandni Manik Mar 9, 2026

शादी का झांसा देकर कॉलेज छात्रा से बनाए शारीरिक संबंध, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर. बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र में किराए पर रहकर पढ़ाई करने वाली युवती से दोस्ती कर युवक ने…

ByByNandni Manik Mar 9, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top