• Home
  • छत्तीसगढ़
  • कुम्हारी–अहिवारा–बेरला मुख्य जिला मार्ग के लिए 90.70 करोड़ रुपये मंजूर
Image

कुम्हारी–अहिवारा–बेरला मुख्य जिला मार्ग के लिए 90.70 करोड़ रुपये मंजूर

रायपुर.

राज्य शासन ने कुम्हारी-अहिवारा-बेरला मुख्य जिला मार्ग के मजबूतीकरण और चौड़ीकरण के लिए 90 करोड़ 69 लाख 87 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। इस राशि से 51.40 किमी सड़क का मजबूतीकरण और चौड़ीकरण किया जाएगा। साथ ही 1.40 किमी लंबाई के अंधे मोड़ का पुनर्रेखन भी किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राज्य शासन ने मंत्रालय से राशि स्वीकृति के संबंध में प्रमुख अभियंता को परिपत्र जारी कर दिया है। श्री साव ने कार्य में प्रयुक्त की जाने वाली सामग्रियों एवं संपूर्ण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए हैं। किसी भी स्तर पर कार्य की गुणवत्ता में कमी पाये जाने पर उत्तरदायित्व का निर्धारण करते हुए नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

    लोक निर्माण विभाग ने प्रमुख अभियंता को कार्य की निविदा समय-सीमा में करने, निर्माण कार्य प्राक्कलन व कार्य संपादित करने में मितव्ययिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने निर्माण एजेंसी से अनुबंधित समय-सीमा में काम पूर्ण किया जाना सुनिश्चित कराने को कहा है। कार्य पूर्ण किये जाने के लिए अनावश्यक समय-सीमा वृद्धि नहीं किए जाने के भी निर्देश विभाग ने दिए हैं। अपरिहार्य एवं नियंत्रण से बाहर मान्य कारणों के आधार पर ही सक्षम अधिकारी द्वारा समय-सीमा में वृद्धि की जा सकेगी।

Releated Posts

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से बदली शामबती बघेल की जिंदगी

रायपुर, बस्तर के बकावंड विकासखंड अंतर्गत ग्राम जैबेल की निवासी अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिला श्रीमती शामबती बघेल…

ByByNandni Manik Mar 11, 2026

बस्तर का कोड़ेनार बना ओडीएफ प्लस मॉडल ग्राम

रायपुर, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत सकारात्मक व्यवहार परिवर्तन और निरंतर जन-संवाद के सार्थक परिणाम अब धरातल…

ByByNandni Manik Mar 11, 2026

मिलेट्स की खेती से बढ़ रही किसानों की आय

रायपुर, मिलेट्स (मोटा अनाज) की खेती कम लागत, कम पानी और बिना रसायनों के होने वाली एक अत्यधिक…

ByByNandni Manik Mar 11, 2026

संकुल शैक्षिक समन्वयक के रूप में अलका चौहथा निभा रही हैं अहम जिम्मेदारी

रायपुर, शिक्षा के क्षेत्र में महिलाएं अपनी प्रतिभा, परिश्रम और नेतृत्व क्षमता से निरंतर नई पहचान बना रही…

ByByNandni Manik Mar 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top