• Home
  • छत्तीसगढ़
  • लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार
Image

लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग—भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात, 7 महिलाओं का गैंग और ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी रायपुर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर महिलाओं के एक गैंग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह गैंग छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में वारदातों को अंजाम देते थे. सभी आरोपी महिलाएं आपस में रिश्तेदार हैं. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की जा रही कार के ड्राइवर को भी हिरासत में ले लिया है. 

गिरफ्तार आरोपी संध्या सकटे, सोनिया हातागले, साखरा बाई, ज्योति सकटे, सरिता ज्वरे, सपना हातागले और अभय हतागले सभी निवासी राजेन्द्रनगर इंदौर शामिल हैं. एक आरोपी उज्वाला हातागले जलगांव महाराष्ट्र की है. यह गिरोह गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों के बाजारों, भीड़‌भाड़ वाली जगहों पर चेन स्नैचिंग करते आ रहे थे. इसके बाद वह सोने की चेनों को जलगांव सराफा में बेच देंती थीं. इनके कब्जे से एक चेन, साढ़े 10 हजार कैश, कटर, चार मोबाइल फोन और इनोवा एसयूवी एम पी/09/बी पी/1064 जब्त की गई है.

डीडी नगर थाने में तरूणेन्द्र वर्मा ने 8 अप्रैल की शाम अपनी मां निर्मला वर्मा के गले से चंगोराभाठा बाजार में चेन लूटने की रिपोर्ट लिखाई थी. 26 मार्च को रायपुरा बाजार में भी एक महिला के गले से चेन खींची गई थी. गैंग के पकड़े जाने के बाद शुभम विहार डीडी नगर निवासी कुमारी निषाद 60 वर्ष ने भी लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई. वहीं गोलबाजार में भी कुछ दिनों पहले चेन स्नैचिंग की घटना हुई थी.

रायपुर डीसीपी क्राइम स्मृतिक राजनाला ने बताया कि चेन स्नैचिंग की शिकायतों के मद्देनजर बनाई गई 15 सदस्यीय ट्रैप पार्टी को सफलता मिली है. सभी आरोपी रिश्तेदार हैं. आरोपियों ने थाना सरस्वती नगर, खमतराई, कोतवाली, गोलबाजार और डीडी नगर क्षेत्र में एक दर्जन चेन स्नैचिंग की जानकारी दी है.

Releated Posts

छत्तीसगढ़ी गाने पर पत्नी संग पुलिसकर्मी की रील वायरल—यूजर्स ने SSP से कार्रवाई मांगी, जवाब में बोला ‘तोर बबा ए करहि’

बिलासपुर. वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति के साथ श्रमिकों और…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाते हुए महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

वार्ड अध्यक्ष सूची रद्द होने पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव का तंज—कांग्रेस आपसी कलह में ही सिमट रही है

रायपुर। रायपुर कांग्रेस वार्ड अध्यक्षों की सूची को निरस्त किए जाने पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने तंज…

ByByNandni Manik Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top