• Home
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश: सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के हार्वेस्टर ऑपरेटर की मौत, एक घायल; कटनी जिले में देर रात हुई घटना
Image

मध्य प्रदेश: सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के हार्वेस्टर ऑपरेटर की मौत, एक घायल; कटनी जिले में देर रात हुई घटना

कटनी। जिले के ढीमरखेड़ा इंद्रा कालोनी के पास देर रात हार्वेस्टर और बाइक में टक्कर से बाइक सवार छत्तीसगढ़ के हार्वेस्टर ऑपरेटर की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की पहचान होरीलाल पिता अशोक बघेल उम्र 26 वर्ष ग्राम मोहतरा देऊर, थाना साजा, जिला बेमेतरा, छत्तीसगढ़ के रूप में हुई। घटना में बाइक सवार झिन्ना पिपरिया गांव के विपिन श्रीवास्तव भी घायल हुआ है जिसे गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमरिया पान भिजवाया गया, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

ग्रामीणों ने स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग

ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में गेहूं कटाई चल रही है जिसमें दूसरे प्रदेशों से हार्वेस्टर वाहनों में प्रतिद्वंदिता मची रहती है और आए दिन घटनाएं होती रहती है। देर रात हुई घटना में ग्रामीणों ने हार्वेस्टर चालक को पकड़ कर डायल 112 के हवाले किया था। ग्रामीणों ने बताया इस स्थान पर आए दिन घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों ने यहां पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की हैं।

घायल जिला अस्पताल रेफर

थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर स्टाफ पहुंचा था। घायल को तत्काल 112 की मदद से उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया था जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है उनके आने के बाद पीएम करवाया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।

Releated Posts

रायगढ़ में गूगल मैप का धोखा: संकरी गली में फंसा 18 चक्का ट्रेलर, कई वाहनों को मारी टक्कर; चालक फरार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात गूगल मैप के भरोसे रास्ता तय करना एक ट्रेलर चालक को…

दुर्ग में दिव्यांग युवती से रेप की कोशिश: पिता का दोस्त दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई 8 साल की कड़ी सजा

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से न्याय की एक बड़ी खबर सामने आई है। यहाँ की एक…

रायपुर में बिजली मीटर के नाम पर बड़ी साइबर ठगी: कारोबारी के खाते से उड़ाए 7 लाख रुपये, मोबाइल हैक कर दिया वारदात को अंजाम

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में साइबर अपराधियों ने एक कारोबारी को अपना निशाना बनाते हुए उनके बैंक…

मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप से युवाओं को प्रशासनिक क्षेत्र में करियर बनाने का मौका मिलेगा

रायपुर,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के युवाओं को सुशासन और पब्लिक पॉलिसी के क्षेत्र में…

ByByNandni Manik Apr 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top