• Home
  • छत्तीसगढ़
  • मेडिकल कॉलेज की जमीन पर था कब्जा, प्रशासन ने 37 घरों पर चलाया बुलडोजर; नाराज़ अतिक्रमणकारियों ने किया पथराव
Image

मेडिकल कॉलेज की जमीन पर था कब्जा, प्रशासन ने 37 घरों पर चलाया बुलडोजर; नाराज़ अतिक्रमणकारियों ने किया पथराव

अंबिकापुर। शहर के गंगापुर में मेडिकल कॉलेज के लिए आवंटित 7 एकड़ जमीन पर लंबे समय से अवैध कब्जे के खिलाफ जिला प्रशासन ने आज सुबह सख्त कार्रवाई की। इस दौरान 37 कब्जाधारियों के मकानों को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के समय कुछ अतिक्रमणकारियों ने विरोध किया और प्रशासनिक अमले पर पथराव भी किया, जिससे मौके पर कुछ समय के लिये तनाव की स्थिति बन गई थी, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित किया।

जानकारी के अनुसार, जमीन पर लंबे समय से मकान बनाया था। कई बार नोटिस देने के बावजूद कब्जा हटाने में विफल रहने पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की। मौके पर एसडीएम फागेश सिन्हा, तहसीलदार उमेश बाज और एएसपी अमोलक सिंह के नेतृत्व में प्रशासनिक और पुलिस टीम मौजूद रही। नगर निगम की टीम बुलडोजर के साथ पहुंची और पहले कार्रवाई से पहले लोगों को अपना सामान हटाने का समय दिया गया, जिसके बाद मकानों को ध्वस्त करना शुरू किया गया।

प्रशासन ने बताया कि कब्जाधारियों को पहले भी बेदखली नोटिस जारी किए गए थे और मामला हाई कोर्ट तक गया था। अदालत से राहत न मिलने के बाद 2025 में फिर से बेदखली आदेश जारी किया गया। एसडीएम फागेश सिन्हा ने बताया कि कब्जाधारियों ने वन अधिकार पट्टे के फर्जी दस्तावेज पेश किए थे। जांच में कलेक्टर और डीएफओ के हस्ताक्षर फर्जी पाए गए। इस मामले में अलग से एफआईआर दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

Releated Posts

नेशनल ट्राइबल गेम्स के उद्घाटन में शामिल होंगे केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया, देशभर से 3000 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

रायपुर। नेशनल ट्राइबल गेम्स का 25 मार्च को आगाज होगा. दस दिन तक चलने वाले इस खेल आयोजन…

ByByNandni Manik Mar 24, 2026

नाबालिग से बर्बरता का मामला: मंत्री टंकराम वर्मा जिला अस्पताल पहुंचे, पीड़ित बच्चे का हाल जाना; दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

बलौदाबाजार। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा आज बलौदाबाजार जिला अस्पताल पहुंचे और गार्ड द्वारा मारपीट में गंभीर रूप से…

ByByNandni Manik Mar 24, 2026

भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों के लिए बड़ी राहत, सीएम साय कल देंगे 500 करोड़ रुपये की सौगात

रायुपर. दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना, छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य के भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को…

ByByNandni Manik Mar 24, 2026

कुली बुकिंग के लिए रेल मंडल बना रहा खास ऐप, यात्रियों से लिया जा रहा फीडबैक

रायपुर। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को जल्द एप के जरिए कुली बुक करने की सुविधा मिल सकती है.…

ByByNandni Manik Mar 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top