• Home
  • छत्तीसगढ़
  • मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का कांग्रेस पर हमला—बोलीं, उनके शासन में चरम पर था भ्रष्टाचार, साड़ी का होता था गलत इस्तेमाल
Image

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का कांग्रेस पर हमला—बोलीं, उनके शासन में चरम पर था भ्रष्टाचार, साड़ी का होता था गलत इस्तेमाल

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में महिला एवं बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाले को लेकर हंगामा मचा हुआ है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को वितरित की गई साड़ी में घोटाले की बात कही जा रही है। तमाम आरोपों के बीच महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का बड़ा बयान सामने आया है।

मंत्री राजवाड़े ने कहा कि कई जगहों से क्वालिटी को लेकर शिकायत मिली है, लेकिन ऐसा नहीं है कि वितरित की गई पूरी साड़ी खराब है। उन्होंने खुद इसका उपयोग करके, साड़ी को धोकर देखा है। हालांकि इसके बाद भी जहां से शिकायत है, वहां खराब साड़ी को रिप्लेस कर नई साड़ी देने के निर्देश दिए गए हैं।

गड़बड़ी की जांच करने के भी निर्देश दिए गए हैं। कांग्रेस पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के जमाने में साड़ी वितरण में भ्रष्टाचार होता था। कांग्रेस कार्यकाल की साड़ी पहनने लायक नहीं होती थी। तब की साड़ी मछली झोलने (पकड़ने) के काम आती थी।

Releated Posts

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्मश्री जागेश्वर यादव के जीवन पर आधारित पुस्तक “बिरहोर जननायक” का विमोचन किया

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पद्मश्री श्री जागेश्वर…

ByByNandni Manik Apr 10, 2026

रिटायरमेंट फंड के नाम पर रिश्वत मांगने वाला क्लर्क दोषी, कोर्ट ने सुनाई 3 साल की सजा

अंबिकापुर। सेवानिवृत्त प्रधान पाठक से रिटायरमेंट के बाद अवकाश नगदी करण और सातवें वेतनमान की एरियर्स राशि निकलवाने…

ByByNandni Manik Apr 10, 2026

मिवान स्टील प्लांट में काम ठप, सैकड़ों मजदूर हड़ताल पर; मांगें न मानी गईं तो अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

रायपुर। रायपुर के मंदिर हसौद स्थित मिवान स्टील प्लांट में कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर हड़ताल…

ByByNandni Manik Apr 10, 2026

ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत बड़ी कार्रवाई, फर्जी सिम कार्ड गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, दुर्ग-रायपुर के साथ पश्चिम बंगाल से भी पकड़े गए

 रायपुर। ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत कार्रवाई करते हुए रायपुर पुलिस ने फर्जी सिम कार्ड बेचने वाले 7 आरोपी…

ByByNandni Manik Apr 10, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top