• Home
  • छत्तीसगढ़
  • मैट्रिमोनी ऐप से शादी का झांसा देकर महिला से लाखों की ठगी, पुलिस ने आरोपी युवक को यूपी के कानपुर से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा
Image

मैट्रिमोनी ऐप से शादी का झांसा देकर महिला से लाखों की ठगी, पुलिस ने आरोपी युवक को यूपी के कानपुर से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा

सक्ती। जिले के सक्ति थाना क्षेत्र में ठगी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के कानपुर के एक युवक ने भारतीय मैट्रिमोनी ऐप ‘जीवन साथी’ का इस्तेमाल कर पहले सक्ति निवासी महिला से पहचान बनाई और फिर शादी का झांसा देकर उससे लाखों रुपये ठग लिए। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को कानपुर से गिरफ्तार किया है और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने 9 मार्च को सक्ति थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि गंगापुर कॉलोनी, कानपुर निवासी अंकित तिवारी (उम्र 33 वर्ष) ने जीवन साथी ऐप के माध्यम से उससे संपर्क किया और उसे पत्नी बनाने का झांसा दिया। विश्वास में लेकर आरोपी ने वीडियो कॉल करवाई और पीड़िता को भी पत्नी बनने का आश्वासन देने के लिए बाध्य किया।

आरोपी ने वीडियो कॉल के दौरान उसे रिकॉर्ड कर लिया। फिर पीड़िता से कभी अपने नौकरी पर खतरे की बात कर, कभी तबियत खराब होने का बहाना बनाकर 8 से 9 लाख रुपए ऐंठ लिए। इसके बाद आरोपी ने और रुपए की मांग शुरू कर दी। जब पीड़िता ने पैसे नहीं होने की बात कही, तो आरोपी ने वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग और स्क्रीनशॉट वायरल करने की धमकी देकर पैसे की मांग की। इसके बाद ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया और FIR दर्ज कर अंकित तिवारी की तलाश शुरू की। टीम को कानपुर भेजकर आरोपी अंकित तिवारी, पिता स्व. देव नारायण तिवारी को गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है और मामले में विधिवत कार्रवाई में जुटी हुई है।

Releated Posts

IDBI बैंक एफडी घोटाला: पीड़ितों का फूटा गुस्सा, बैंक में तालाबंदी कर दिया धरना, जानिए क्या हैं मांगें…

धरसीवा। करीब डेढ़ माह से न्याय के लिए संघर्ष कर रहे आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों…

ByByNandni Manik Mar 23, 2026

वन विभाग की बड़ी लापरवाही: इलाज के अभाव में लकड़बग्घे की मौत

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से वन विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। गुरु घासीदास नेशनल पार्क…

ByByNandni Manik Mar 23, 2026

राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता: AAI खिलाड़ियों का दबदबा, पुरुष व महिला वर्ग में रजत पदक हासिल

रायपुर. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के खिलाड़ियों ने 45वीं पुरुष राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता और 23वीं महिला राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता…

ByByNandni Manik Mar 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top