• Home
  • छत्तीसगढ़
  • मुख्यमंत्री ने कुदरगढ़ी माता मंदिर में पूजा कर प्रदेश के लोगों की खुशहाली और समृद्धि की प्रार्थना की
Image

मुख्यमंत्री ने कुदरगढ़ी माता मंदिर में पूजा कर प्रदेश के लोगों की खुशहाली और समृद्धि की प्रार्थना की

रायपुर,

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज चैत्र नवरात्रि की तृतीया तिथि के पावन अवसर पर कुदरगढ़ी माता के दर्शन करने सूरजपुर जिले स्थित कुदरगढ़ी माता मंदिर पहुंचे। कुदरगढ़ महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर उन्होंने मंदिर के नीचे प्रांगण स्थल पर ही हिंगुलाज माता एवं झगरा खाड़ देवता की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और  खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार चंदन लगाकर एवं चुनरी चढ़ाकर श्रद्धापूर्वक माता का नमन किया। इस दौरान स्थानीय बैगा श्री राम कुमार बंछोर ने पूजा-अर्चना संपन्न कराई। उनके परिवार की लगभग 10 पीढ़ियां कुदरगढ़ी माता की सेवा में निरंतर लगी हुई हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने उपस्थित श्रद्धालुओं का अभिवादन किया और सभी को कुदरगढ़ महोत्सव की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, 
 वन विकास निगम एवं कुदरगढ़ी मंदिर मां बागेश्वरी लोक न्यास ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री रामसेवक पैंकरा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि जनश्रुतियों के अनुसार कुदरगढ़ी माता मंदिर की मान्यता है कि यहां श्रद्धापूर्वक मांगी गई हर मन्नत पूरी होती है। इसी कारणवश जिले सहित प्रदेश एवं अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचकर माता के दर्शन कर आशीर्वाद लेते हैं।

Releated Posts

आस्था के प्रमुख केंद्र कुदरगढ़ धाम का भव्य विकास किया जाएगा – मुख्यमंत्री साय

रायपुर. मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज चैत्र नवरात्रि की तृतीया तिथि के पावन अवसर पर सूरजपुर जिले के…

ByByNandni Manik Mar 21, 2026

भाई की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा, महुआ पेड़ के विवाद में की थी भाई की हत्या…

रायगढ़। अपर सत्र न्यायाधीश अभिषेक शर्मा ने हत्या के आरोपी खेमराज यादव को उसके भाई पीतांबर यादव की…

ByByNandni Manik Mar 21, 2026

खिलौनों के बहाने चल रहा था नशे का धंधा… नशीली गोलियां और चाकू के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर. नॉर्थ जोन पुलिस ने अवैध और प्रतिबंधित मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाते हुए 676 नग प्रतिबंधित…

ByByNandni Manik Mar 21, 2026

बोलेरो से कुचलकर मासूम की मौत, तीन बहनों का इकलौता भाई था, चालक पर केस दर्ज

जगदलपुर. लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र के घोटिया में दर्दनाक सड़क हादसे में तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई. तीन…

ByByNandni Manik Mar 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top