• Home
  • छत्तीसगढ़
  • नाबालिग से बर्बरता का मामला: मंत्री टंकराम वर्मा जिला अस्पताल पहुंचे, पीड़ित बच्चे का हाल जाना; दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
Image

नाबालिग से बर्बरता का मामला: मंत्री टंकराम वर्मा जिला अस्पताल पहुंचे, पीड़ित बच्चे का हाल जाना; दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

बलौदाबाजार। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा आज बलौदाबाजार जिला अस्पताल पहुंचे और गार्ड द्वारा मारपीट में गंभीर रूप से घायल बालक का हालचाल जाना। उन्होंने परिवार से बातचीत कर ढांढस बंधाया और डाॅक्टर को बालक के अच्छे से इलाज करने के निर्देश दिए।

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि एक छोटे से बच्चे को सीमेंट संयंत्र के गार्ड द्वारा उठा उठाकर पटकने का वीडियो वायरल हुआ था। इस घटना में बालक घायल है। उसका इलाज जिला चिकित्सालय में जारी है। अभी उससे बातचीत कर हालचाल पूछा हूं, स्थिति पहले से बेहतर है। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए प्रशासन की ओर से सीमेंट संयंत्र प्रबंधन को भी निर्देश दिया गया है।

बता दें कि बलौदाबाजार जिले के रवान स्थित सीमेंट फैक्ट्री में 12 वर्षीय बालक के साथ कथित बर्बर मारपीट की घटना सामने आई थी। एक नाबालिग आम तोड़ने के लिए फैक्ट्री परिसर की दीवार पर चढ़ गया था। इसी दौरान सुरक्षा गार्डों ने उसे अंदर बुलाया और चोरी का आरोप लगाते हुए बेरहमी से मारपीट की थी। घायल बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी गार्ड को हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य दो की तलाश जारी है। संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही फैक्ट्री प्रबंधन से भी जवाब मांगा गया है.–

Releated Posts

आयुर्वेद बना संजीवनी, मधुमेह, बीपी, सर्वाइकल, माइग्रेन और मोटापे जैसी समस्याओं में मिल रही राहत

रायपुर, बदलते दौर में लोग मधुमेह (डायबिटीज), उच्च रक्तचाप (बीपी), सर्वाइकल पेन, स्पोंडिलाइटिस, माइग्रेन, एलर्जी, मोटापा, एनीमिया, बाल…

ByByNandni Manik Mar 24, 2026

वनों की सुरक्षा को मिला नया सहारा, 227 मुनारों का निर्माण पूरा

रायपुर, वन विभाग में मुनारा निर्माण केवल जमीन की सीमांकन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह वनों की…

ByByNandni Manik Mar 24, 2026

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने महिला समूहों को 11.43 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की

रायपुर, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत सरदार पटेल मैदान कवर्धा में आयोजित चार दिवसीय संभागीय सरस मेला…

ByByNandni Manik Mar 24, 2026

कबीरधाम में ‘दीदियों’ ने संभाली गाड़ी की स्टीयरिंग, उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा बने पैसेंजर

रायपुर, कबीरधाम जिले में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अभिनव और प्रेरणादायक पहल सामने आई है, जहां…

ByByNandni Manik Mar 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top