• Home
  • छत्तीसगढ़
  • नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 10 घंटे में 5 ठिकानों पर छापे, 685 किलो गांजा समेत 4.61 करोड़ का माल जब्त, 13 तस्कर गिरफ्तार
Image

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 10 घंटे में 5 ठिकानों पर छापे, 685 किलो गांजा समेत 4.61 करोड़ का माल जब्त, 13 तस्कर गिरफ्तार

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में नशे के कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 घंटे के भीतर 5 अलग-अलग मामलों में छापेमारी की। इस दौरान 685 किलो गांजा और 700 नशीली टैबलेट जब्त की गई। जब्त गांजे की कीमत करीब 3.42 करोड़ रुपए आंकी गई है, जबकि वाहनों समेत कुल जब्ती 4.61 करोड़ से अधिक का बताया जा रहा है।

पुलिस ने 13 तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके तार कई राज्यों से जुड़े होने की बात सामने आई है। तस्कर गांजा की सप्लाई ट्रक, पिकअप, कार और बाइक के जरिए कर रहे थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी घरेलू सामान की आड़ में गांजा छिपाकर तस्करी कर रहे थे, ताकि शक न हो। यह संयुक्त कार्रवाई बसना, कोमाखान, सिंघोड़ा और महासमुंद थाना क्षेत्रों की पुलिस ने की है। पुलिस का दावा है कि पिछले 3 महीनों में 4 हजार किलो से अधिक गांजा जब्त किया जा चुका है। पुलिस का ‘ऑपरेशन निश्चय’ लगातार जारी है।

Releated Posts

पीएम आवास निर्माण में देश में अव्वल होने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जताया हर्ष

रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत चालू वित्तीय वर्ष में ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल करते…

ByByNandni Manik Mar 31, 2026

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स : ट्राइबल गेम्स के दूसरे दिन एथलीटों ने दिखाया दमखम

रायपुर, बस्तर जिले धरमपुरा जगदलपुर स्थित क्रीड़ा परिसर में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 के अंतर्गत मंगलवार को…

ByByNandni Manik Mar 31, 2026

राज्यपाल से रेडियो संगवारी टीम ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोक भवन में रेडियो संगवारी की टीम ने  सौजन्य मुलाकात की।…

ByByNandni Manik Mar 31, 2026

प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी

रायपुर, प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने की दिशा में आज एक…

ByByNandni Manik Mar 31, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top