• Home
  • छत्तीसगढ़
  • नेशनल ट्राइबल गेम्स के उद्घाटन में शामिल होंगे केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया, देशभर से 3000 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
Image

नेशनल ट्राइबल गेम्स के उद्घाटन में शामिल होंगे केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया, देशभर से 3000 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

रायपुर। नेशनल ट्राइबल गेम्स का 25 मार्च को आगाज होगा. दस दिन तक चलने वाले इस खेल आयोजन के उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया मौजूद रहेंगे. इसमें 32 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 3000 जनजातीय खिलाड़ियों की भागीदारी होगी.

नेशनल ट्राइबल गेम्स के संबंध में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मीडिया को जानकारी दी. उन्होंने बताया कि नेशनल ट्राइबल गेम्स का शुभारंभ कल शाम को होगा. रायपुर में हॉकी, फुटबॉल, तैराकी, तीरंदाजी और वेट-लिफ्टिंग के आयोजन होंगे, वहीं जगदलपुर में एथलेटिक्स और अंबिकापुर में कुश्ती की प्रतियोगिताएं होंगी.

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि आयोजन में डेमो गेम्स के रूप में दो परंपरागत खेल कबड्डी और मलखंब को शामिल किया गया है. खेल आयोजन में छत्तीसगढ़ के कुल 164 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिसमें 86 पुरुष और 78 महिला खिलाड़ी शामिल हैं. उन्होंने बताया कि आयोजन में शामिल खिलाड़ियों के आने का क्रम जारी है. अब तक 500 से ज़्यादा खिलाड़ी आ चुके हैं.

Releated Posts

आयुर्वेद बना संजीवनी, मधुमेह, बीपी, सर्वाइकल, माइग्रेन और मोटापे जैसी समस्याओं में मिल रही राहत

रायपुर, बदलते दौर में लोग मधुमेह (डायबिटीज), उच्च रक्तचाप (बीपी), सर्वाइकल पेन, स्पोंडिलाइटिस, माइग्रेन, एलर्जी, मोटापा, एनीमिया, बाल…

ByByNandni Manik Mar 24, 2026

वनों की सुरक्षा को मिला नया सहारा, 227 मुनारों का निर्माण पूरा

रायपुर, वन विभाग में मुनारा निर्माण केवल जमीन की सीमांकन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह वनों की…

ByByNandni Manik Mar 24, 2026

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने महिला समूहों को 11.43 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की

रायपुर, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत सरदार पटेल मैदान कवर्धा में आयोजित चार दिवसीय संभागीय सरस मेला…

ByByNandni Manik Mar 24, 2026

कबीरधाम में ‘दीदियों’ ने संभाली गाड़ी की स्टीयरिंग, उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा बने पैसेंजर

रायपुर, कबीरधाम जिले में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अभिनव और प्रेरणादायक पहल सामने आई है, जहां…

ByByNandni Manik Mar 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top