• Home
  • छत्तीसगढ़
  • नए साल का तोहफा: राज्य पुलिस सेवा के 16 अधिकारियों को पदोन्नति, आदेश जारी
Image

नए साल का तोहफा: राज्य पुलिस सेवा के 16 अधिकारियों को पदोन्नति, आदेश जारी

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnu Deo Sai) की अनुशंसा पर और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की विशेष पहल से राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को वर्ष के अंतिम दिन एक महत्वपूर्ण सौगात मिली है. छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत पुलिस अधिकारियों के हित में यह निर्णय लिया गया है, जिसे पुलिस महकमे में उत्साहवर्धक कदम माना जा रहा है.

गृह (पुलिस) विभाग द्वारा विभागीय पदोन्नति एवं छानबीन समिति की अनुशंसा के आधार पर राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान प्राप्त 16 अधिकारियों को उप पुलिस अधीक्षक/सहायक सेनानी या समतुल्य रैंक के पद से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक/उप सेनानी या समतुल्य रैंक के पद पर स्थानापन्न रूप से पदोन्नत किया गया है. पदोन्नत अधिकारियों में रितेश चौधरी, जितेन्द्र कुमार खूंटे, मती अंजली नाग (गुप्ता), कर्ण कुमार उके, मनोज कुमार ध्रुव, पुष्पेन्द्र नायक, मनोज तिर्की, मती सारिका वैद्य, सु निधि नाग, कपिल चन्द्रा, अविनाश कुमार मिश्रा, ईश्वर प्रसाद त्रिवेदी, योगेश कुमार साहू, मयंक तिवारी, सु रश्मीत कौर चांवला तथा अनिल कुमार विश्वकर्मा शामिल हैं.

Releated Posts

धर्मांतरण और कर्मचारी चयन मंडल विधेयक को मंजूरी, राजनांदगांव में बनेगी अत्याधुनिक क्रिकेट अकादमी—समेत पढ़ें अन्य अहम फैसले

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित उनके प्रतिकक्ष में कैबिनेट की बैठक हुई,…

ByByNandni Manik Mar 10, 2026

ब्लैकमेलिंग से त्रस्त महिला ने की आत्महत्या, आरोपी युवक गिरफ्तार

रायगढ़। तमनार थाना क्षेत्र में एक महिला को ब्लैकमेल कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का मामला सामने…

ByByNandni Manik Mar 10, 2026

कोयला घोटाले में 1200 पन्नों का चौथा पूरक चालान दाखिल, शेल कंपनियों के जरिए रुपये लेता था सूर्यकांत तिवारी

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा बहुचर्चित कोयला लेवी प्रकरण की जांच में…

ByByNandni Manik Mar 10, 2026

गर्भवती महिला के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। गर्भवती महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. आरोपी ने वारदात के दौरान…

ByByNandni Manik Mar 10, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top