• Home
  • छत्तीसगढ़
  • नेता प्रतिपक्ष के सवाल पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने सदन में दी जानकारी—31 मार्च 2027 तक बस्तर से अर्द्धसैनिक बलों की वापसी हो जाएगी
Image

नेता प्रतिपक्ष के सवाल पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने सदन में दी जानकारी—31 मार्च 2027 तक बस्तर से अर्द्धसैनिक बलों की वापसी हो जाएगी

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा के विभागों का बजट अनुदान मांग पारित हो गया. इसके पहले अनुदान मांग पर चर्चा के दौरान गृहमंत्री ने कहा कि नक्सलवाद की समाप्ति के बाद 31 मार्च 2027 तक बस्तर से अर्द्धसैनिक बलों की वापसी हो जाएगी. छत्तीसगढ़ विधानसभा में अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती पर आए खर्च का मुद्दा गूंजा. नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने गृहमंत्री विजय शर्मा से केंद्र सरकार द्वारा मांगी गई 21 हजार 530 करोड़ रुपये की राशि को लेकर सरकार से स्पष्ट जवाब देने की मांग की.

सदन में डॉ. महंत ने कहा कि 25 जून को केंद्र सरकार की ओर से एक नोटिस आया, जिसमें राज्य में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती पर हुए 21,530 करोड़ रुपये के खर्च का भुगतान केंद्रीय गृह मंत्रालय को करने की बात कही गई है. उन्होंने सवाल उठाया कि राज्य के बजट में इस बड़ी राशि का कहीं उल्लेख नहीं है, ऐसे में सरकार यह भुगतान किस मद से करेगी.

नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि 17 मार्च 2025 को मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर इस राशि को माफ करने का अनुरोध किया था. इसके जवाब में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि इस राशि का भुगतान चार किश्तों में किया जा सकता है. डॉ. महंत ने पूछा कि इतनी बड़ी राशि आखिर किन-किन मदों में खर्च हुई और इसका विस्तृत ब्यौरा सदन को दिया जाना चाहिए. उन्होंने केंद्र-राज्य संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि जब मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री थे और राज्य में डॉ. रमन सिंह मुख्यमंत्री थे, तब केंद्र सरकार ने इस तरह से राज्य से पैसे की मांग नहीं की थी.

इस पर जवाब देते हुए गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि केंद्र से आया पत्र पिछली सरकार के समय से लेकर अब तक की अवधि से जुड़ा है और फिलहाल इसका फाइनल सेटलमेंट किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य 31 मार्च 2026 तक सशस्त्र नक्सलवाद का खात्मा करना है और इसके बाद 31 मार्च 2027 तक केंद्रीय सशस्त्र बलों की वापसी की प्रक्रिया भी पूरी कर ली जाएगी.

Releated Posts

धर्मांतरण और कर्मचारी चयन मंडल विधेयक को मंजूरी, राजनांदगांव में बनेगी अत्याधुनिक क्रिकेट अकादमी—समेत पढ़ें अन्य अहम फैसले

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित उनके प्रतिकक्ष में कैबिनेट की बैठक हुई,…

ByByNandni Manik Mar 10, 2026

ब्लैकमेलिंग से त्रस्त महिला ने की आत्महत्या, आरोपी युवक गिरफ्तार

रायगढ़। तमनार थाना क्षेत्र में एक महिला को ब्लैकमेल कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का मामला सामने…

ByByNandni Manik Mar 10, 2026

कोयला घोटाले में 1200 पन्नों का चौथा पूरक चालान दाखिल, शेल कंपनियों के जरिए रुपये लेता था सूर्यकांत तिवारी

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा बहुचर्चित कोयला लेवी प्रकरण की जांच में…

ByByNandni Manik Mar 10, 2026

गर्भवती महिला के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। गर्भवती महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. आरोपी ने वारदात के दौरान…

ByByNandni Manik Mar 10, 2026

बीजेपी नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, विनायक ताम्रकार के घर से 7 बोरी डोडा और खसखस बरामद

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती मामले में लगातार कार्रवाई हो रही है। भाजपा…

ByByNandni Manik Mar 10, 2026

नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

 बिलासपुर। पुलिस ने अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। घुटकु रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों…

ByByNandni Manik Mar 10, 2026

नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

आरंग। राजधानी से सटे आरंग में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का एक गंभीर मामला सामने आया है.…

ByByNandni Manik Mar 10, 2026

सदन में व्यावसायिक वाहनों की फिटनेस का मुद्दा उठा, पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर बहस हुई, जिसके बाद विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया

रायपुर. विधानसभा बजट सत्र के सातवें दिन की कार्यवाही के दौरान व्यावसायिक वाहनों के फिटनेस का मामला उठा.…

ByByNandni Manik Mar 10, 2026

सदन में उठा नेशनल हेराल्ड को दिए गए विज्ञापनों का मुद्दा, मुख्यमंत्री ने बताया—पिछले पांच वर्षों में 4.24 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया

रायपुर. विधानसभा बजट सत्र के दौरान मंगलवार को नेशनल हेराल्ड, संडे नवजीवन और नवसृजन मैगज़ीन को प्रदेश में…

ByByNandni Manik Mar 10, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top