• Home
  • छत्तीसगढ़
  • पंडवानी गायिका पद्मविभूषण तीजन बाई की तबीयत बिगड़ी, रायपुर एम्स में भर्ती
Image

पंडवानी गायिका पद्मविभूषण तीजन बाई की तबीयत बिगड़ी, रायपुर एम्स में भर्ती

दुर्ग। पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित प्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई (Tejan Bai) की तबीयत अचानक बिगड़ गई है जसिके बाद उन्हें रायपुर के एम्स में भर्ती कराया गया है। उन्हें न्यूरो सर्जरी वार्ड के आईसीयू में रखा गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक 70 वर्षीय तीजन बाई वर्ष 2024 से लकवे की बीमारी से पीड़ित हैं। बताया जा रहा है कि पिछले करीब 20 दिनों से वह केवल जूस और फलों के सहारे ही रह रही थीं।

बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान उनके परिजनों से तीजन बाई के स्वास्थ्य को लेकर चर्चा की गई थी। फिलहाल डॉक्टर उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

देश-विदेश में छत्तीसगढ़ की लोककला पंडवानी को दिलाई हैं पहचान

छत्तीसगढ़ की लोककला पंडवानी को देश-विदेश में पहचान दिलाने वाली तीजन बाई कपालिक शैली की प्रमुख कलाकार हैं और अब तक करीब 17 देशों में अपनी प्रस्तुति दे चुकी हैं।

Releated Posts

प्रशिक्षु न्यायाधीशों ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात, साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, बिलासपुर के प्रशिक्षु न्यायाधीशों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज विधानसभा स्थित…

ByByNandni Manik Mar 12, 2026

शादी में असहमति के चलते प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या

पखांजूर। छोटे बेठिया क्षेत्र में एक प्रेमी जोड़े ने जहर पीकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है…

ByByNandni Manik Mar 12, 2026

शादी का झांसा देकर संबंध बनाना रेप नहीं, ट्रायल कोर्ट ने 20 साल बाद फैसला पलटा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शादी का झांसा देकर बनाए गए शारीरिक संबंधों को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया…

ByByNandni Manik Mar 12, 2026

17 मार्च को कांग्रेस का विधानसभा घेराव, मनरेगा और स्थानीय मुद्दों पर करेगी प्रदर्शन

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मनरेगा बचाओ संग्राम और प्रदेश के जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को…

ByByNandni Manik Mar 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top