• Home
  • छत्तीसगढ़
  • प्लास्टिक बोतलों में शराब का विरोध: छत्तीसगढ़ बोतल संघ ने आबकारी आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
Image

प्लास्टिक बोतलों में शराब का विरोध: छत्तीसगढ़ बोतल संघ ने आबकारी आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार के उस प्रस्तावित निर्णय को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. जिसमें शराब की पैकेजिंग के लिए कांच की जगह प्लास्टिक (RPET) बोतलों के उपयोग की बात सामने आई है. इस फैसले के विरोध में छत्तीसगढ़ बोतल संघ ने आबकारी कमिश्नर आर. सांगीता से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और निर्णय पर पुनर्विचार की मांग की.

रायपुर में हुई इस मुलाकात के दौरान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि अचानक लिए गए इस निर्णय से कांच की बोतलों का बड़ा स्टॉक व्यापारियों के पास फंस गया है. संघ का कहना है कि अगर तुरंत प्लास्टिक बोतलों की व्यवस्था लागू की गई तो व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा. संघ ने मांग की है कि मौजूदा स्टॉक खत्म करने के लिए कम से कम छह महीने का समय दिया जाए.

माइक्रोप्लास्टिक का बढ़ सकता है खतरा

छत्तीसगढ़ बोतल संघ का कहना है कि कांच की बोतलों के संग्रहण और रीसाइक्लिंग से राज्य में हजारों गरीब परिवारों की आजीविका जुड़ी हुई है. ऐसे में यह फैसला लागू होने से इन परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो सकता है. संघ ने स्वास्थ्य और पर्यावरण को लेकर भी चिंता जताई. उनका कहना है कि प्लास्टिक बोतलों में शराब रखने से रासायनिक प्रतिक्रिया और माइक्रोप्लास्टिक का खतरा बढ़ सकता है, साथ ही प्लास्टिक कचरे की समस्या भी गंभीर हो सकती है. आबकारी कमिश्नर आर. सांगीता ने संघ की बातों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है. वहीं संघ ने साफ कहा है कि वे विकास के खिलाफ नहीं हैं. लेकिन व्यापारियों और मजदूरों के हितों की अनदेखी स्वीकार नहीं की जाएगी.

Releated Posts

रायपुर बना जामताड़ा: फर्जी कॉल सेंटर से विदेशी नागरिकों को करोड़ों की ठगी, पुलिस रेड में खुलासा

रायपुर. राजधानी में इंटनेशनल सायबर ठगी का बड़ा खुलासा हुआ है. इस ठगी के तहत पुलिस ने फर्जी…

ByByNandni Manik Mar 25, 2026

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: 67 पुलिसकर्मियों के तबादले, SP ने जारी किया आदेश

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। ​जिले की पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने और कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

ByByNandni Manik Mar 25, 2026

Mahadev Satta App केस: प्रमोटर Saurabh Chandrakar की 1700 करोड़ की संपत्ति अटैच, सट्टे के पैसों से Burj Khalifa में खरीदा था अपार्टमेंट

रायपुर. ईडी (ED) ने महादेव ऑनलाइन बुक सट्टेबाजी मामले में मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की 1700 करोड़ रुपये…

ByByNandni Manik Mar 25, 2026

राजधानी में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़: विदेशी नागरिकों से ठगी, 40 आरोपी हिरासत में

रायपुर. राजधानी में इंटनेशनल सायबर ठगी का बड़ा खुलासा हुआ है. इस ठगी के तहत पुलिस ने फर्जी…

ByByNandni Manik Mar 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top