• Home
  • देश - विदेश
  • PM मोदी ने क्रिसमस पर चर्च में की प्रार्थना, कहा- “क्रिसमस की भावना लाए सद्भाव”
Image

PM मोदी ने क्रिसमस पर चर्च में की प्रार्थना, कहा- “क्रिसमस की भावना लाए सद्भाव”

पूर्व विश्न में ईसाई समाज आज क्रिसमस मना रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को क्रिसमस की बधाई दी है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी क्रिसमस के मौके पर आज दिल्ली के कैथेड्रल चर्च पहुंचे। यहां उन्होंने प्रार्थना सभा में भी भाग लिया। यह कैथेड्रल न केवल सबसे पुराने चर्चों में से एक है बल्कि दिल्ली का सबसे बड़ी चर्च भी है। यह चर्च दिल्ली में गोल डाक खाना के पास स्थित है।

चर्च में प्राथना सभा में हिस्सा लेने का फोटो सोशल मीाडिया पर शेयर करते हुए पीएम मोदी ने लिखा कि- दिल्ली में द कैथेड्रल चर्च ऑफ़ द रिडेम्पशन में क्रिसमस की सुबह की प्रार्थना में शामिल हुआ। इस प्रार्थना में प्यार, शांति और करुणा का शाश्वत संदेश झलका है. उम्मीद है कि क्रिसमस की भावना हमारे समाज में सद्भाव और भाईचारा लाएगी।

May Christmas bring renewed hope, warmth and a shared commitment to kindness.

Here are highlights from the Christmas morning service at The Cathedral Church of the Redemption. pic.twitter.com/BzvKYQ8N0H

— Narendra Modi (@narendramodi) December 25, 2025

वहीं इससे पहले देशवासियों को क्रिसमस की बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा कि- सभी को शांति, दया और उम्मीद से भरे क्रिसमस की शुभकामनाएं। ईसा मसीह की शिक्षाएं हमारे समाज में मेलजोल को मज़बूत करें।

Wishing everyone a joyous Christmas filled with peace, compassion and hope. May the teachings of Jesus Christ strengthen harmony in our society.

— Narendra Modi (@narendramodi) December 25, 2025

बता दें कि कैथेड्रल चर्च अपने खूबसूरत आर्किटेक्चर के लिए जाना जाता है। यहां हर साल क्रिसमस के मौके खास साज-सज्जा की जाती है। दिल्ली के कोने-कोने से लोग इस चर्च में प्रभु ईसा मसीह की प्रार्थना और क्रिसमस का पर्व मनाने के लिए पहुंचते हैं. इससे पहले भी पीएम मोदी यहां जा चुके हैं।

Attended the Christmas morning service at The Cathedral Church of the Redemption in Delhi. The service reflected the timeless message of love, peace and compassion. May the spirit of Christmas inspire harmony and goodwill in our society. pic.twitter.com/humdgbxR9o

— Narendra Modi (@narendramodi) December 25, 2025

Releated Posts

फिल्ममेकर नमित मल्होत्रा की ‘रामायणम्’ इस दिवाली देगी दस्तक, सिनेमैटिक गाथा का पहला भाग होगा रिलीज

विज़नरी प्रोड्यूसर और फिल्म मेकर नमित मल्होत्रा लेकर आ रहे हैं रामायणम्: पार्ट 1। यह दो हिस्सों में…

ByByNandni Manik Apr 2, 2026

टीवीके प्रमुख विजय आज तिरुचिरापल्ली पूर्व सीट से नामांकन दाखिल करेंगे, रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई

अभिनेता से राजनेता बने और TVK (तमिलगा वेट्ट्रि कझगम) प्रमुख विजय 2 अप्रैल को तिरुचिरापल्ली (पूर्वी) विधानसभा क्षेत्र…

ByByNandni Manik Apr 2, 2026

Bhajanlal Sharma की Narendra Modi से मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर चर्चा

देश में शारदीय नवरात्रि की धूम है और इसी पावन मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने…

ByByNandni Manik Mar 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top