• Home
  • छत्तीसगढ़
  • प्रशिक्षु न्यायाधीशों ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात, साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं
Image

प्रशिक्षु न्यायाधीशों ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात, साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, बिलासपुर के प्रशिक्षु न्यायाधीशों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज विधानसभा स्थित उनके कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की.

मुख्यमंत्री साय ने सभी प्रशिक्षु न्यायाधीशों को न्यायिक सेवा में चयन के लिए बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि न्यायपालिका लोकतंत्र का महत्वपूर्ण और सशक्त स्तंभ है. आने वाले समय में आप सभी के कंधों पर समाज और न्याय व्यवस्था से जुड़ी बड़ी जिम्मेदारियां होंगी.

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आप सभी निष्पक्षता, संवेदनशीलता और संविधान के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहते हुए इन जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि न्यायपालिका आमजन के अधिकारों की रक्षा और न्याय व्यवस्था में जनता के विश्वास को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाती है.

इस अवसर पर विधि विभाग की प्रमुख सचिव सुषमा सांवत, छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी की संचालक निधि शर्मा तिवारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे.

Releated Posts

शादी में असहमति के चलते प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या

पखांजूर। छोटे बेठिया क्षेत्र में एक प्रेमी जोड़े ने जहर पीकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है…

ByByNandni Manik Mar 12, 2026

शादी का झांसा देकर संबंध बनाना रेप नहीं, ट्रायल कोर्ट ने 20 साल बाद फैसला पलटा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शादी का झांसा देकर बनाए गए शारीरिक संबंधों को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया…

ByByNandni Manik Mar 12, 2026

17 मार्च को कांग्रेस का विधानसभा घेराव, मनरेगा और स्थानीय मुद्दों पर करेगी प्रदर्शन

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मनरेगा बचाओ संग्राम और प्रदेश के जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को…

ByByNandni Manik Mar 12, 2026

रायपुर के होटल में भीषण आग, दमकल की टीमें मौके पर, बुझाने का काम जारी

रायपुर। राजधानी रायपुर के विधानसभा क्षेत्र स्थित होटल रॉयल कैसल में गुरुवार को अचानक भीषण आग लगने से…

ByByNandni Manik Mar 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top