• Home
  • छत्तीसगढ़
  • पूर्व राज्यपाल रमेश बैस ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात
Image

पूर्व राज्यपाल रमेश बैस ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पूर्व राज्यपाल श्री रमेश बैस ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर श्री बैस ने मुख्यमंत्री श्री साय को आगामी 01 फरवरी को राजधानी रायपुर में विश्व धर्म चेतना मंच एवं सिद्धगुरुवर सिद्धेश्वर ब्रह्मर्षि गुरुदेव के सान्निध्य में आयोजित होने वाले सिद्धि शक्ति महाआशीर्वाद कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम के आमंत्रण के लिए श्री रमेश बैस के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर श्री मोहित कुमार सरावगी, श्रीमती सरिता सरावगी, श्री मारुति शर्मा, श्री रमेश सिंघानिया एवं श्री सूर्य प्रकाश शर्मा उपस्थित थे।

Releated Posts

सदन में व्यावसायिक वाहनों की फिटनेस का मुद्दा उठा, पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर बहस हुई, जिसके बाद विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया

रायपुर. विधानसभा बजट सत्र के सातवें दिन की कार्यवाही के दौरान व्यावसायिक वाहनों के फिटनेस का मामला उठा.…

ByByNandni Manik Mar 10, 2026

सदन में उठा नेशनल हेराल्ड को दिए गए विज्ञापनों का मुद्दा, मुख्यमंत्री ने बताया—पिछले पांच वर्षों में 4.24 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया

रायपुर. विधानसभा बजट सत्र के दौरान मंगलवार को नेशनल हेराल्ड, संडे नवजीवन और नवसृजन मैगज़ीन को प्रदेश में…

ByByNandni Manik Mar 10, 2026

प्रेम जाल में फंसाकर महिला से दुष्कर्म, फिर झांसा देकर 8 लाख रुपये की ठगी; आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

बिलासपुर। कोरबा की एक महिला को प्रेमजाल में फंसाकर जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ निवासी युवक पवन यादव ने…

ByByNandni Manik Mar 10, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top