• Home
  • छत्तीसगढ़
  • रात में सड़क मार्ग से सातधार CRPF कैंप पहुंचे गृहमंत्री विजय शर्मा, जिस रास्ते पर कभी सफर था जोखिम भरा
Image

रात में सड़क मार्ग से सातधार CRPF कैंप पहुंचे गृहमंत्री विजय शर्मा, जिस रास्ते पर कभी सफर था जोखिम भरा

बस्तर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा ने बुधवार को बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित इलाकों का दौरा करते हुए एक महत्वपूर्ण संदेश दिया। वे बस्तर से दंतेवाड़ा, बारसूर और माडुम घाटी होते हुए सड़क मार्ग से रात करीब 9 बजे सातधार स्थित CRPF कैंप पहुंचे। यह वही मार्ग है, जो कभी नक्सल गतिविधियों के कारण बेहद संवेदनशील और जोखिम भरा होता था। ऐसे इलाके में गृहमंत्री का सड़क मार्ग से सफर करना सुरक्षा व्यवस्था में आए बदलाव और सरकार के बढ़ते आत्मविश्वास को दर्शाता है।

बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के इतिहास में यह पहला मौका है, जब कोई गृहमंत्री इस तरह सड़क मार्ग से इन दुर्गम और पूर्व में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से होते हुए सातधार कैंप तक पहुंचे हैं। गृहमंत्री विजय शर्मा के इस दौरे को बस्तर में शांति और विकास की दिशा में एक अहम संकेत माना जा रहा है। स्थानीय स्तर पर भी इस यात्रा को लेकर उत्साह देखा गया और इसे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सामान्य हालात लौटने के रूप में देखा जा रहा है।

Releated Posts

आपत्तिजनक फोटो वायरल: IPS रतन लाल डांगी निलंबित, विभागीय कार्रवाई शुरू

रायपुर : रायपुर में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी आईजी रतन लाल डांगी को निलंबित कर दिया गया…

ByByNandni Manik Mar 26, 2026

ध्यान दें! कुम्हारी खारुन ब्रिज 1 अप्रैल से एक महीने के लिए बंद, आवाजाही हेतु रूट डायवर्जन प्लान जारी

दुर्ग। कुम्हारी स्थित खारून नदी पर बने ब्रिज को एक महीने से लिये बंद किया जा रहा है.…

ByByNandni Manik Mar 26, 2026

नक्सलवाद के खात्मे पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह को दी बधाई, कहा—अब छत्तीसगढ़ बनेगा विकसित राज्य, आदिवासी इलाकों तक पहुंचेंगी मूलभूत सुविधाएं

रायपुर। देश-प्रदेश के नक्सलवाद की समाप्ति पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ केंद्रीय गृहमंत्री…

ByByNandni Manik Mar 26, 2026

हनुमान जयंती पर राम जानकी मंदिर में 5 दिवसीय रामकथा, राज्यपाल डेका और मुख्यमंत्री साय होंगे शामिल

रायपुर। हनुमान जयंती के अवसर पर राम जानकी मंदिर, नर्मदा कुंड, निर्वाणी अखाड़ा में इस वर्ष 5 दिवसीय…

ByByNandni Manik Mar 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top