• Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर के ‘चिट्ठी वाले हनुमान जी’ मंदिर की अनोखी परंपरा—पत्र अर्पित करने से पूरी होती है हर मनोकामना
Image

रायपुर के ‘चिट्ठी वाले हनुमान जी’ मंदिर की अनोखी परंपरा—पत्र अर्पित करने से पूरी होती है हर मनोकामना

रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक अद्भुत और अनोखा मंदिर है, जहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर हनुमान जी के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी कारण यह स्थान “चिट्ठी वाले हनुमान जी” के नाम से प्रसिद्ध है। ऐसा माना जाता है कि यहां लिखकर दी गई प्रार्थनाओं को हनुमान जी विशेष रूप से स्वीकार करते हैं और भक्तों की समस्याएं दूर करते हैं। बताया जाता है कि यहां चिट्ठी लिखने के एक साल के भीतर भक्तों की मनोकामनाएं पूरी हो जाती है।

“चिट्ठी वाले हनुमान जी” मंदिर बूढ़ातालाब के पास कैलाशपुरी और टिकरापारा जाने वाले मोड़ पर स्थित है। मंदिर के पुजारी नरेंद्र चौबे के अनुसार, पिछले चार-पांच वर्षों से बड़ी संख्या में भक्त यहां पहुंच रहे हैं और प्रसाद, फल-फूल के साथ अपनी चिट्ठियां भी अर्पित कर रहे हैं। मंदिर में आने वाले भक्त नौकरी, धन-समृद्धि, कर्ज से मुक्ति, परिवार में शांति और अन्य मनोकामनाएं एक कागज पर लिखकर हनुमानजी के चरणों में समर्पित करते हैं, जो सालभर के भीतर पूरी हो जाती है। कई श्रद्धालुओं ने यह अनुभव साझा किया है कि उनकी मनोकामनाएं सालभर में पूरी हुई है।

रोज सुबह भक्तों की लगती है भीड़मंदिर में रोजाना सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रहती है, खासकर मंगलवार और शनिवार को यहां विशेष भीड़ देखने को मिलती है। स्थानीय लोगों के बीच यह मंदिर अब गहरी आस्था का केंद्र बन चुका है, जहां हर दिन सैकड़ों लोग अपनी उम्मीदों और विश्वास के साथ “चिट्ठी वाले हनुमान जी” के दरबार में हाजिरी लगाते हैं।

Releated Posts

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ के राजापारा स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की

रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज रायगढ़ प्रवास के दौरान राजापारा स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर पहुंचे। यहां…

ByByNandni Manik Apr 2, 2026

एक दूसरे राज्य के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करने का है यह महत्वपूर्ण अवसर – राज्यपाल डेका

रायपुर, राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि यह अवसर इन राज्यों की समृद्ध विरासत, ऐतिहासिक परंपराओं और…

ByByNandni Manik Apr 2, 2026

21 जिलों के निरीक्षण में उजागर हुईं खामियां, राज्य खाद्य आयोग ने विभागों को जारी किए सख्त निर्देश

रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के निरीक्षण में 21 जिलों में संचालित शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में कई…

ByByNandni Manik Apr 2, 2026

अवैध संबंध के शक में खौफनाक वारदात: आरोपी ने नाबालिग बेटों संग परिवार पर बोला हमला, बुजुर्ग महिला की आंख निकालकर हत्या, 7 लोग गंभीर हालत में

बिलासपुर. बिलासपुर जिले में एक परिवार पर जानलेवा हमला का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोपी सुरेश श्रीवास ने…

ByByNandni Manik Apr 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top